फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   corona ki dusri lehar ne lagayi bajar ko 200 caror ki chapat

कोरोना की दूसरी लहर ने लगाई बाजार को 200 करोड़ की चपत

Sun, 11 Apr 2021 02:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
corona ki dusri lehar ne lagayi bajar ko 200 caror ki chapat
कोरोना संक्रमण से इस बार भी व्यापार को काफी चपत लगाई है। - फोटो : ???? ????
कोरोना की दूसरी लहर ने लगाई बाजार को 200 करोड़ की चपत
विज्ञापन

झांसी। कोरोना वायरस के संक्रमण की दूसरी लहर ने बाजार को 200 करोड़ रुपये की चपत लगा दी है। 13 अप्रैल से नवरात्र की शुरुआत के साथ ही मांगलिक कार्यक्रमों की शुरुआत होनी है और इसके ठीक बाद विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएंगे। लेकिन, संक्रमण के खतरे व पाबंदियों की वजह से लोग आयोजन करने से कदम पीछे खींचने लगे हैं। शादियों में मेहमानों की संख्या सीमित होने से कई आयोजन तो फिलहाल निरस्त ही कर दिए गए हैं।

पिछले साल सहालग का सीजन कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आ गया था। कमोवेश यही हालात इस बार भी बन गए हैं। मांगलिक कार्यों की शुरुआत नवरात्र के शुरू होने के साथ ही होनी है। इसके बाद अप्रैल में 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 29 व 30 तारीख को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं। लोग महीनों पहले से शादियों की तैयारियों में जुट गए थे। विवाह घरों की बुकिंग हो गई थी और अन्य इंतजाम भी किए जाने लगे थे। लेकिन, अचानक कोरोना वायरस के संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली। इसकी रोकथाम के लिए प्रशासन को नाइट कर्फ्यू लागू करना पड़ा। जबकि, झांसी से सटे मध्य प्रदेश के आसपास के जनपदों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लागू कर दी गईं। जबकि झांसी के बाजार में मप्र के दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ आदि जनपदों से भी बढ़ी संख्या में खरीदार आते हैं। खासतौर पर शादी की खरीदारी झांसी के बाजारों से की जाती है। लेकिन, प्रतिबंधों की वजह से बाहरी जनपदों के खरीदार आ नहीं पा रहे हैं। जबकि, स्थानीय लोगों ने भी शादियों का स्वरूप बदल दिया है। लोग सीमित संख्या में ही मेहमानों को बुला रहे हैं। कई विवाह घरों की बुकिंग निरस्त कर दीं र्गई हैं। हालात ये हैं कि शादी के निमंत्रण कार्ड का ऑर्डर देने के बाद अब लोग उन्हें उठाने नहीं पहुंच रहे हैं। सराफा बाजार, कपड़ा कारोबार, कैटर्स, किराना कारोबार, बैंड, डीजे संचालक आदि सभी को गहरी मार पड़ी है। बाजार के जानकारों के मुताबिक कोरोना वायरस की दूसरी लहर झांसी के बाजार को अब तक दो सौ करोड़ रुपये का नुकसान दे चुकी है।
विज्ञापन

इन कारोबारों को हुआ इतना नुकसान
......................................................
विवाह घर - 50 करोड़
ज्वैलर्स - 75 करोड़
कैटरर्स - 5 करोड़
किराना, ग्रॉसरी, खाद्य सामग्री व शादी कार्ड - 32 करोड़
बैंड, डीजे, लाइट - 15 करोड़
कपड़ा - 10 करोड़
इलेक्ट्रानिक्स व बर्तन -12 करोड़
फोटोग्राफी - एक करोड़
(अनुमानित कीमत करोड़ रुपये में)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed