फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   corona afraid

झांसी में रोज बिक रहे 75 हजार के पल्स ऑक्सीमीटर और आठ हजार के थर्मामीटर

Mon, 21 Sep 2020 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
corona afraid
corona afraid
झांसी। कोरोना महामारी के दौर में पल्स ऑक्सीमीटर और थर्मामीटर की बिक्री में तेजी से उछाल आया है। झांसी में रोज 75 हजार रुपये के पल्स ऑक्सीमीटर और आठ हजार के थर्मामीटर की बिक्री हो रही है। पिछले तीन महीने में ही 75 लाख रुपये के ये दोनों उपकरणों बिक चुके हैं। होम आइसोलेशन की सुविधा के बाद तो इनकी खरीद अनिवार्य हो गई है।
विज्ञापन

कोविड के दौर के पहले थर्मामीटर तो बिक जाते थे लेकिन पल्स ऑक्सीमीटर का व्यापार बिल्कुल मंदा था। साल भर में बमुश्किल किसी मेडिकल स्टोर से 15-20 पल्स ऑक्सीमीटर बिक पाते थे। कोरोना महामारी के दौर में संक्रमित मरीज में ऑक्सीजन लेवल एकदम से कम हो जाने के कारण इसकी खरीद काफी तेजी से होने लगी है। होम आइसोलेशन के मरीजों को तो पल्स ऑक्सीमीटर रखना अनिवार्य कर दिया गया है। झांसी में अब तक साढ़े छह हजार कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से छह सौ से ज्यादा होम आइसोलेशन वाले मरीज हैं। इसके अलावा होटलों में भी कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती किए जा रहे है। वहीं, सामान्य लोग भी पल्स ऑक्सीमीटर की खरीद कर रहे हैं। इस वजह से पल्स ऑक्सीमीटर की बिक्री में तेजी से इजाफा हुआ है। इसके अलावा थर्मामीटर की बिक्री में भी 50 फीसदी का उछाल आया है। झांसी में रोजाना 75 हजार रुपये के पल्स ऑक्सीमीटर और आठ हजार रुपये के थर्मामीटर बिक रहे हैं।
विज्ञापन

1500 में मिल रही होम आइसोलेशन किट
कोविड महामारी में मेडिकल स्टोरों ने होम आइसोलेशन की किट बनाकर बेचना शुरू कर दिया है। इसमें पल्स ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर, मास्क, ग्लव्स आदि शामिल हैं। एक किट की कीमत 1500 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है कीमत
................
उपकरण मूल्य
थर्मामीटर 100-125
पल्स ऑक्सीमीटर 1000-1500
झांसी में प्रतिदिन 70-75 पल्स ऑक्सीमीटर और इतने ही थर्मामीटर की बिक्री हो रही है। इनकी दरें कंपनियों पर निर्भर करती हैं। कोरोना के दौर में इनकी बिक्री में तेजी से उछाल आया है। वरना थर्मामीटर तो पहले बिकते रहते थे। लेकिन ऑक्सीमीटर महीने में इक्का-दुक्का ही खरीदे जाते थे। - नितिन मोदी, सचिव, केमिस्ट एसोसिएशन, झांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed