{"_id":"5e751eb88ebc3e6f945b5414","slug":"corona-afraid-jhansi-news-jhs162929623","type":"story","status":"publish","title_hn":"डरें न डराएं, अफवाह न फैलाएं अपनी झांसी में सब कुछ बढ़िया है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डरें न डराएं, अफवाह न फैलाएं अपनी झांसी में सब कुछ बढ़िया है
विज्ञापन
झांसी। कोरोना संक्रमण के खिलाफ महानगर वासियों की एकजुटता का स्वागत है। लेकिन कुछ लोग अफवाहों का भी शिकार हो रहे हैं। कोई बाजार बंद होने की बात कर रहा है कोई किसी को कोरोना मरीज घोषित कर रहा है। जबकि अपनी झांसी से अब तक कई कोरोना संदिग्धों के सैंपल भेजे जा चुके हैं। इनमें अभी तक कोरोना का एक भी मरीज नहीं मिला है। इसलिए न तो डरने की जरूरत है और न डराने की। अमर उजाला अपील करता है कि अगर आपको किसी तरह की जिज्ञासा है तो आप स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर जानकारी हासिल कर सकते हैं। अफवाह से आपको और दूसरों को नुकसान हो सकता है।
जनता कर्फ्यू के लिए शहर में सकारात्मक माहौल बन रहा है। लोग स्वेच्छा से घरों में रहने और सावधानी बरतने को तत्पर हैं। वे खुद तो ये कदम उठा ही रहे हैं दूसरों को भी इस संबंध में जागरूक कर रहे हैं। इस बीच कुछ लोग अफवाह भी फैला रहे हैं। इनमें बाजार बंद होने जा रहे हैं, कालाबाजारी हो जाएगी, सामान नहीं मिलेगा, फलां व्यक्ति कोरोना का शिकार है जैसी बात शामिल हैं। ये सभी सरासर गलत हैं। झांसी में अभी तक एक भी मरीज नहीं मिला है। स्वास्थ्य विभाग सजग है। खान-पान से लेकर दवाओं की उपलब्धता है। बाजार बंदी का अभी कोई आदेश नहीं आया है। जिलाधिकारी के अनुसार आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित होगी। एसपी राहुल मिठास ने कहा कि कोरोना को देखते हुए पुलिस सर्त हो गई है। अफवाहों को देखते हुए कानून व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है। अफवाह फैलाने वालों पर महामारी अधिनियम 1896 के तहत उसके विरुद्घ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण पर स्वास्थ्य मंत्रालय की इस हेल्पलाइन पर 24 घंटे कभी भी कर सकते हैं संपर्क
011-23978046
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय का कंट्रोल रूम नंबर 05102440521 है। इस पर 24 घंटे फोन किया जा सकता है।