फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   corona afraid

ए अल्लाह, कोरोना वायरस का जहर खत्म कर दे

Sat, 21 Mar 2020 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
corona afraid
झांसी। ऐ अल्लाह तुझे तेरे हबीब का वास्ता, तू हम सभी की परेशानियों को दूर कर दे। सबसे ज्यादा दुश्वारी कोरोना वायरस से है, तू हम सभी पर करम फरमा और कोरोना वायरस का जहर खत्म कर दे। यह दुआएं जुमे की नमाज के बाद महानगर की सभी मस्जिदों में की गई।
विज्ञापन

शक्रवार को महानगर की सभी मस्जिदों में जुमे की नमाज के बाद कोेरोना खत्म होने के लिए दुआएं हुईं। बिसाती बाजार मस्जिद में मौलाना मुफ्ती साबिर कासमी ने नमाज अदा कराई। नमाज में उन्होंने खास दुआ कोरोना वायरस के प्रकोप को फैलने से रोकने के लिए की। उन्होंने संक्रामक बीमारियों से बचाव की कुरान की विशेष आयतों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हदीस में जिक्र है कि कंलोजी में हर बीमारी का इलाज है, सिवाए मौत के। ऐसे में कंलोजी का खाने में अधिक प्रयोग करें। उन्होंने बताया कि साफ रहना मोमिन का आधा इस्लाम है। उन्होंने लोगों से साफ -सफाई की अपील की। गली मोहल्लों में सफाई के लिए अभियान चलाने को भी कहा। शहर की मस्जिदों में पांचों वक्त की नमाज में कोरोना वायरस से हिफाजत की की दुआएं मांगने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed