{"_id":"69b877090283929a5301994c","slug":"convicted-robbery-prisoner-dies-in-jail-had-been-serving-sentence-for-three-years-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-758017-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: लूट मामले में सिद्धदोष कैदी की जेल में मौत, तीन साल से काट रहा था सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: लूट मामले में सिद्धदोष कैदी की जेल में मौत, तीन साल से काट रहा था सजा
Tue, 17 Mar 2026 03:02 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 03:02 AM IST
सार
वरिष्ठ जेल अधीक्षक के मुताबिक सोमवार सुबह काशीराम ने बेचैनी होने की शिकायत की थी। इसके बाद से जेल में बने अस्पताल ले जाया गया। हालत में सुधार न होने पर मेडिकल भेजा गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जिला कारागार, झांसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला कारागार में सोमवार सुबह कैदी सकरार थाना क्षेत्र के भिटौरा गांव निवासी काशीराम उर्फ अल्लू (54) की मौत हो गई। वरिष्ठ जेल अधीक्षक विनोद कुमार के मुताबिक सोमवार सुबह उसने बेचैनी होने की शिकायत की थी। इसके बाद से जेल में बने अस्पताल ले जाया गया। हालत में सुधार न होने पर मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
कुछ समय पहले लूट के मामले में 10 साल की सजा हुई थी। उसकी मौत की सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंंच गए। उसकी बहन लहरगिर्द निवासी तेजा ने बताया कि पांच दिन पहले वह भाई से मिलने जेल आई थी। तब उसकी तबीयत बिल्कुल ठीक थी। उसे कोई बीमारी नहीं थी। उसने बताया कि तीन साल से काशीराम जेल में ही बंद था।
उसके ऊपर करीब दो दशक पहले मध्य प्रदेश के दतिया में लूट का केस दर्ज हुआ था। इसके बाद सकरार पुलिस ने नशीला पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया था। कोर्ट में तारीख पर न जाने पर उसके वारंट जारी हो गए थे। लगभग 3 साल पहले वह पेश हो गया था। तब से झांसी जेल में बंद था। वरिष्ठ जेल अधीक्षक के मुताबिक उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।