{"_id":"6ad5285d0eb6e7d81b0e59c2","slug":"construction-of-the-freedom-fighter-gate-begins-in-luhari-jhansi-news-c-420-1-mot1007-14568-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: लुहारी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी द्वार का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: लुहारी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी द्वार का निर्माण शुरू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लुहारी। कस्बे की पुलिया स्थित प्रवेश स्थल पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी द्वार के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इसका उद्देश्य सेनानियों की स्मृतियों को संजोना और उनके योगदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना है। आचार्य शिवम मिश्रा ने विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन संपन्न कराया। इसके बाद निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत हो गई।
स्थानीय लोगों ने इस पहल को महत्वपूर्ण और गौरवपूर्ण बताया। उनका कहना है कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद रखना जरूरी है। यह द्वार नई पीढ़ी को देश के इतिहास से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बनेगा। इससे कस्बे की सुंदरता और गरिमा में वृद्धि होगी। नागरिकों में देशभक्ति तथा राष्ट्रप्रेम की भावना को भी बल मिलेगा।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान कोमल सिंह, मुनेंद्र सिंह, जनक किशोर, अरुण कुमार खरे, अंतू सेठ, रामप्रसाद, भूरे, मुन्नालाल कुशवाहा, भत्तू, अवधेश सिंह, जितेंद्र साहू, गोलू ठाकुर, अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे।