फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   connection provided but water supply not started

रसीद काटी, कनेक्शन दिया पर नहीं पहुंचा पानी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
connection provided but water supply not started
मेडिकल कॉलेज क्षेत्र के महाराणा प्रताप नगर और गुमनावारा में रहने वाले लोगों के घरों में टंकी से आपूर्ति शुरू होने के बाद भी पानी नहीं पहुंच रहा है। यहां लोगों की रसीदें काटकर कनेक्शन भी जारी कर दिए गए हैं। इससे क्षेत्र के लोग ठगा सा महसूस कर रहे हैं। जबकि, जलनिगम घरों में पानी पहुंचने का दावा कर रहा है। पेयजल महायोजना के तहत मेडिकल कॉलेज के आसपास क्षेत्र में स्थित गुमनावारा, शिवाजी नगर, वीरांगना नगर, करगुवां, पिछोर, महाराणा प्रताप नगर, डॉक्टर्स, वकील कॉलोनी, कैमासन नगर में पाइप लाइन से पानी पहुंचाने के लिए पिछोर सखी के हनुमान मंदिर के पास पानी की टंकी और भूतल जलाशय का निर्माण किया गया है। इस टंकी को बराठा बेसिन पेयजल योजना से भरा जा रहा है। जल निगम ने पानी की टंकी से जलापूर्ति शुरू कर दी है। मगर, महाराणा प्रताप नगर और गुमनावारा में पानी नहीं पहुंच रहा है। इससे यहां के लोग बेहद परेशान हो रहे हैं। वहीं, जलनिगम ने कागजी लिखा पढ़ी पूरा करने के लिए उक्त दोनों क्षेत्र के लोगों को निशुल्क कनेक्शन देने की रसीद काटकर थमा दी है। रसीद में लिखा है कि ‘जलनिगम द्वारा मेरे घर का निशुल्क जल कनेक्शन कर दिया गया है, जो सुचारु रूप से कार्य कर रहा है, जिससे मैं पूर्ण रूप से संतुष्ट हूं।’ इस रसीद के हाथ में आने के बाद से संबंधित क्षेत्र के लोग खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। - पिछोर में बनी टंकी को दुरुस्त कर अब उससे ही सुबह के वक्त पानी की आपूर्ति दी जा रही है। जहां- जहां पाइप लाइन डली है, उन सभी घरों में पानी पहुंचने लगा है। रोहित चौरसिया, अतिरिक्त निर्माण शाखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed