{"_id":"58728f864f1c1b1629ba8598","slug":"congress-then-proceeded-to-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेता फिर लखनऊ रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस नेता फिर लखनऊ रवाना
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
congress, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी और कांग्रेस में गठबंधन को लेकर चल रहे कयासों के बीच राहुल गांधी के विदेश दौरे से लौटने की खबर पाकर कांग्रेस के नेता फिर से लखनऊ रवाना हो गए। सूत्र बताते हैं कि पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी एक-दो दिन में एक सप्ताह के लिए चीन जा रहे हैं, इसलिए नेताओं को जल्दी है कि गठबंधन की तस्वीर साफ हो जाए, ताकि उसी हिसाब से चुनाव की तैयारी की जाएं।
कांग्रेस पार्टी ने पिछले विधानसभा चुनाव में 28 सीटें जीती थीं। इसमेें से आठ विधायक पाला बदलकर अन्य दलों में चले गए हैं। पार्टी ने बाकी बीस सिटिंग विधायकों के टिकट घोषित कर दिए हैं, लेकिन अन्य सीटों पर समाजवादी पार्टी से चल रहे गठबंधन की चर्चाओं से नेताओं में निराशा है। वह तय नहीं कर पा रहे हैं कि कहां पर चुनाव कैंपेन किया जाए और कहां नहीं। उनका मानना है कि यदि गठबंधन हो जाता है तो फिर वह मेहनत क्यों करें।
सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी के विदेश से वापस आने की जानकारी मिलते ही झांसी के कांग्रेस नेता रविवार की रात में ही लखनऊ रवाना हो गए। कांग्रेेस खेमे से जो जानकारी आ रही है, यदि उस पर भरोसा करें तो बाकी 40 सीटों पर भी कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे। इसमें वही पुराने उम्मीदवार होंगे, जिन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में दूसरे राजनीतिक दलों को टक्कर दी थी और दूसरे स्थान पर रहे थे।
विज्ञापन
पैनल तैयार होगा
लखनऊ बैठक में चार नामों का पैनल तय होगा। इसके बाद पैनल के नाम दिल्ली भेजे जाएंगे। इसी पैनल के आधार पर सूची फाइनल होगी।
- चंद्रशेखर तिवारी
जिलाध्यक्ष, कांग्रेस