फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Congress run on bailgadi for increase petrol rate

कांग्रेसियों ने बैलगाड़ी चलाकर जताया बढ़ती कीमतों का विरोध

Thu, 25 Jun 2020 11:18 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Congress run on bailgadi for increase petrol rate
पैट्रोल की कीमते बढ़ने के विरोध में नगरा में कांग्रेसियों ने बैलगाड़ी यात्रा निकाली। अमर उजाला
झांसी। पेट्रोल एवं डीजल के बढ़ रहे दामों के विरोध में बृहस्पतिवार को कांग्रेसियों ने बैलगाड़ी चलाकर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने कहा कि आजाद भारत में पहली बार डीजल के दाम पेट्रोल से ज्यादा हो गए है। मोदी सरकार देश को सोलहवीं सदी में ले जा रही है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष भगवान दास कोरी एवं शहर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेसियों ने नगरा में बैलगाड़ी एवं घोड़ा चलाया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसान पहले से ही बहुत परेशान है। आज डीजल की कीमतों ने उसकी कमर तोड़ कर रख दी है। वह समझ नहीं पा रहा है कि क्या करे। शहर अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने किसानों को गर्दिश में ढकेल दिया है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती हुई कीमतों के कारण लोगों को वाहन चलाना मुश्किल हो रहा है। पूर्व मंत्री प्रदीप जैन ने कहा कि सरकार का असली चेहरा लोगों के सामने आ गया है। प्रदर्शन अवसर पर पूर्व विधायक बृजेंद्र व्यास, प्रदेश महासचिव राहुल राय, राजेंद्र सिंह यादव, विजित कपूर, राजेंद्र रेजा, गिरजा शंकर राय, मनीराम कुशवाहा, राजेंद्र शर्मा, शादाब खान, नीता अग्रवाल व अशोक सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed