फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Congress president najarband in house

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष को घर में किया नजरबंद

Tue, 29 Sep 2020 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Congress president najarband in house
कांग्रेस शहर अध्यक्ष को हिरासत में लेती पुलिस। - फोटो : REPORTERS
झांसी। लखनऊ में कांग्रेस की पदयात्रा में शामिल होने जा रहे कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ को पुलिस ने रविवार देर रात घर के बाहर ही रोक लिया। उन्होंने जाने की तमाम कोशिशें कीं लेकिन पुलिस ने गाड़ी में नहीं बैठने दिया। बाद में उन्हें घर में ही नजरबंद कर दिया।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर लखनऊ में पदयात्रा निकालकर राज्यपाल को ज्ञापन देने का कार्यक्रम निर्धारित था। इसमें प्रदेश भर से पदाधिकारी बुलाए गए थे। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र रेजा, जितेंद्र भदौरिया, दिलीप भदौरिया के साथ लखनऊ जाने के लिए रविवार देर रात जैसे ही गाड़ी में बैठने लगे तो पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस ने उन्हें सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ घर में ही नजरबंद कर दिया। महानगर अध्यक्ष ने आक्रोश जताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र का गला घोटा जा रहा है।
विज्ञापन

संविधान के अनुसार हर व्यक्ति को अपनी बात रखने की आजादी है और विपक्ष को धरना-प्रदर्शन करने का अधिकार है। मौजूदा भाजपा सरकार हर वह आवाज दबाना चाहती है, जो उसकी खिलाफत कर रही हो। आज देश में उत्तर प्रदेश का अपराध में पहला नंबर है लेकिन सरकार को उसकी चिंता नहीं है। वह पूरा पुलिस महकमा केवल कांग्रेस के पीछे लगाए है और अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। उत्तर प्रदेश अपराधी प्रदेश बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed