{"_id":"5fdfb2c58ebc3e3fc5667760","slug":"congress-politician-and-brother-registerd-case-in-murder-jhansi-news-jhs184005477","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेता व भाई समेत चार पर हत्या की एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस नेता व भाई समेत चार पर हत्या की एफआईआर
विज्ञापन
congress politician and brother registerd case in murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। थाना प्रेमनगर क्षेत्र के नयागांव में शनिवार शाम पार्षद के पिता की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने कांग्रेस नेता व उनके भाई समेत चार लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमें देर रात तक दबिश देती रही हैं। पुलिस ने आरोपियों के एक रिश्तेदार को भी हिरासत में लिया है।
शनिवार शाम थाना प्रेमनगर इलाके के आजादपुरा नगरा निवासी वार्ड नंबर 10 के पार्षद पुष्पेंद्र यादव के पिता आजाद सिंह यादव की खेत से लौटते समय गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी थी। संजय की तहरीर पर प्रेमनगर पुलिस कांग्रेसी नेता राजेंद्र सिंह यादव उनके भाई योगेंद्र सिंह यादव, पिंटू परिवार व एक अज्ञात पर हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली है। विवेचना निरीक्षक मोहम्मद नफीस सिद्दीकी को सौंपी गई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित कर दी गई हैं। रविवार सुबह एसपी सिटी विवेक कुमार त्रिपाठी, सीओ सदर हिमांशु गौरव ने टीमों के साथ आरोपियों के घर समेत कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आ सके। इधर, रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस की देखरेख में अंतिम संस्कार कराया गया। पुलिस ने आरोपियों के एक रिश्तेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। एसपी सिटी विवेक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
पुरानी रंजिश आ रही सामने
एसपी सिटी के अनुसार आजाद के भाई उत्तम की साल 2013 में हुई हत्या के मामले में रंजिश सामने आ रही है। पुलिस के अनुसार मामले को खंगाला जा रहा है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।