{"_id":"5f99caf18ebc3e9bcd438028","slug":"congress-leaders-working-mp-election-jhansi-news-jhs179799814","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी के कांग्रेसी मप्र उपचुनाव में बहाएंगे पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी के कांग्रेसी मप्र उपचुनाव में बहाएंगे पसीना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। जिले के कई कांग्रेसी अब मध्य प्रदेश में हो रहे विधानसभा के उप चुनावों में पसीना बहाएंगे। इन्हें भांडेर, डबरा, ग्वालियर में चुनाव प्रचार - प्रसार के मैदान में व्यापक जिम्मेदारियां दी गईं हैं। यह गली - गली जाकर जन संपर्क कर कांग्रेस की नीतियों का प्रचार करेंगे।
मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव हो रहे है। इनमें झांसी से निकटवर्ती विधानसभा सीट डबरा, भांडेर, करैरा और ग्वालियर हैं। इन सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों का पलड़ा भारी रहे। ऐसे में पार्टी के उच्च स्तरीय नेताओं की पहल पर झांसी के लगभग एक दर्जन कांग्रेसियों को सघन प्रचार - प्रसार अभियान में लगाया गया है। इनमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य मनीराम कुशवाहा को भांडेर, डबरा, ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में, जिलाध्यक्ष भगवान दास कोरी और सुरेश नगाइच को ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में प्रचार प्रसार को कहा गया है। इससे पहले पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य को पार्टी का स्टार प्रचारक बनाकर मध्य प्रदेश भेजा गया था। पीसीसी सदस्य मनीराम कुशवाहा के अनुसार जिले से एक दर्जन से अधिक कांग्रेसियों को मध्य प्रदेश के उपचुनाव में पार्टी के प्रचार प्रसार अभियान में जोड़ा गया है। उन्हें जिम्मेदारियां दी गईं हैं।