फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   congress karykartaoin ne kiya pani ki tanki me chadkar pradarshan

एनएसयूआई व युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने टंकी पर चढ़कर किया प्रदर्शन

Sat, 26 Dec 2020 02:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 02:20 AM IST
विज्ञापन
congress karykartaoin ne kiya pani ki tanki me chadkar pradarshan
झांसी। कांग्रेस नेताओं को नजरबंद करने से गुस्साए एनएसयूआई व युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार दोपहर पुरानी तहसील के पास पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे कांग्रेसी नेताओं व पुलिस ने समझाकर सभी को उतारा। करीब एक घंटे तक सभी टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन करते रहे।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक अभिषेक प्रताप व युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव दीपक शिवहरे के नेतृत्व में कार्यकर्ता पानी की टंकी पर पहुंच गए। नजरबंद किए गए नेताओं के घर से पुलिस हटाने व ललितपुर से निकाली जाने वाली यात्रा में किसी तरह का अड़ंगा न लगाने की मांग शुरू कर दी। सभी ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं को देखने के लिए आसपास लोगाें की भीड़ भी जमा हो गई। खबर पाकर नवाबाद पुलिस के साथ कांग्रेसी नेता भी पहुंचे। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य व नवाबाद प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार ने कार्यकर्ताओं को समझाकर नीचे उतारा। प्रदर्शन में सह सचिव युवा कांग्रेस अवनीत रावत, प्रिंस कटियार, प्रदुम्न सिंह, राजकुमार, अभिषेक दादू, फैजान खान, अंकुर मिश्रा, आशुतोष तिवारी, आजाद यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed