फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Congress has won Lok Sabha elections nine times in Jhansi.

Jhansi News: झांसी में कांग्रेस नौ बार जीत चुकी लोकसभा चुनाव

Thu, 22 Feb 2024 02:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Congress has won Lok Sabha elections nine times in Jhansi.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। विपक्षी इंडिया गठबंधन में झांसी-ललितपुर लोकसभा सीट कांग्रेस के खाते में गई है। इस सीट पर समाजवादी पार्टी चुनाव नहीं लड़ेगी। गठबंधन में यह सीट कांग्रेस के पुराने इतिहास को देखते हुए दी गई है। अब तक हुए लोकसभा के 17 चुनावों में कांग्रेस यहां से नौ बार विजय पताका फहरा चुकी है, जबकि समाजवादी पार्टी को महज एक बार ही इस सीट पर सफलता हासिल हो पाई है।
किसी जमाने में झांसी-ललितपुर लोकसभा सीट कांग्रेस की परंपरागत सीटों में से एक थी। इसका अंदाजा लोकसभा चुनाव के इतिहास को देखकर लगाया जा सकता है। सन 1952 से लेकर 1971 के बीच हुए पांच लोकसभा चुनावों में कांग्रेस ने एक के बाद एक लगातार जीत दर्ज की थी। 1977 में पहली बार इस सीट पर किसी गैर कांग्रेसी प्रत्याशी ने जीत हासिल की थी। तब इस सीट पर भारतीय लोकदल ने जीत हासिल की थी। लेकिन, इसके बाद के चुनाव में कांग्रेस ने फिर से यह सीट हथिया ली थी और 1980 और 1984 में हुए चुनावों में जीत दर्ज की थी। लेकिन, इसके बाद यह सीट भाजपा के पाले में चली गई। भाजपा ने 1989 से 1998 तक हुए लोकसभा के चार चुनावों में लगातार जीत दर्ज की। लेकिन, 1999 के चुनावों में कांग्रेस ने यह सीट भाजपा से झटक ली थी। जबकि, 2004 में हुए अगले चुनाव में पहली बार समाजवादी पार्टी ने झांसी-ललितपुर लोकसभा सीट पर परचम फहराया था। लेकिन, 2009 के चुनाव में कांग्रेस ने एक बार फिर यहां वापसी कर ली थी। लेकिन, इसके बाद हुए दो चुनावों में कांग्रेस जीत को तरसती रही। 2014 और 2019 के चुनावों में यहां से भाजपा जीती। पुराने इतिहास को देखते हुए इस सीट पर कांग्रेस का दावा पहले से ही मजबूत माना जा रहा था, जिस पर बुधवार को विपक्षी इंडिया गठबंधन के नेताओं ने मुहर लगा दी।
विज्ञापन

000000
अब तक हुए लोकसभा चुनाव में यह रही तस्वीर...
1952 - रघुनाथ विनायक धुलेकर, कांग्रेस

1957 - सुशीला नैयर, कांग्रेस

1962 - सुशीला नैयर, कांग्रेस

1967 - सुशीला नैयर, कांग्रेस

1971 - गोविंददास रिछारिया, कांग्रेस

1977 - सुशीला नैयर, भारतीय लोकदल

1980 - विश्वनाथ शर्मा, कांग्रेस (इंदिरा)

1984 - सुजान सिंह बुंदेला, कांग्रेस

1989 - राजेंद्र अग्निहोत्री, भाजपा

1991 - राजेंद्र अग्निहोत्री, भाजपा

1996 - राजेंद्र अग्निहोत्री, भाजपा

1998 - राजेंद्र अग्निहोत्री, भाजपा

1999 - सुजान सिंह बुंदेला, कांग्रेस

2004 - चंद्रपाल सिंह यादव, सपा

2009 - प्रदीप जैन आदित्य, कांग्रेस

2014 - उमा भारती, भाजपा

2019 - अनुराग शर्मा, भाजपा
000000
राष्ट्रीय नेतृत्व का निर्णय सर्वोपरि है। इंडिया गठबंधन पूरी एकजुटता के साथ चुनाव लड़ेगा। चुनाव में समाजवादी पार्टी का कांग्रेस प्रत्याशी को भरपूर समर्थन रहेगा। - बृजेंद्र यादव, जिलाध्यक्ष-सपा
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
कांग्रेस के जनाधार की वजह से झांसी-ललितपुर लोकसभा सीट पार्टी के खाते में गई है। समाजवादी पार्टी से समन्वय बनाकर आगामी लोकसभा चुनाव लड़ा जाएगा। - मनोज गुप्ता, जिलाध्यक्ष - कांग्रेस

00000
गठबंधन के दलों के बीच सीटों के बंटवारा उनके पुराने इतिहास और जनाधार को देखकर किया जाता है। चूंकि, झांसी-ललितपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस का अच्छा दबदबा रहा है, जबकि सपा महज एक बार ही सीट पर अपनी जीत दर्ज करा पाई है। इन्हीं तथ्यों को ध्यान में रखते हुए इंडिया गठबंधन में झांसी-ललितपुर लोकसभा सीट कांग्रेस को दी गई है। - डा. आरबी मौर्य, असिस्टेंट प्रोफेसर, राजनीति विज्ञान विभाग, बुंदेलखंड कॉलेज, झांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed