फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   congress election from president

कांग्रेस अध्यक्ष पद की प्रक्रिया तेज

Sat, 23 Nov 2019 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
congress election from president
झांसी। कांग्रेस में शहर अध्यक्ष पद के लिए चयन प्रक्रिया तेज हो गई है। पार्टी आलाकमान ने अपनी पर्यवेक्षण टीमों से सर्वे कराकर कई नामों को चिह्नित किया है। इनसे राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में मुलाकात कर उनकी सक्रियता और योग्यता को परखा। इस पद के लिए शहर से अरविंद वशिष्ठ, अजय श्रीवास्तव, मनीराम कुशवाहा और विजित कपूर से बात की। संभावना है कि जल्द ही नए शहर अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में मन माफिक परिणाम न आने के बाद से उत्तर प्रदेश कांग्रेस में नए सिरे से पदाधिकारी चुने जा रहे हैं, जिसमें राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी खासी दिलचस्पी ले रही हैं। पर्यवेक्षण टीमों के जरिये सक्रिय कांग्रेसियों को चिह्नित करवाया गया, जिनसे वह नई दिल्ली में मुलाकात कर रही हैं। सूत्रों के अनुसार जिलाध्यक्ष पद के लिए भी यही प्रक्रिया अपनाई गई थी। पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का कहना है कि अब बडे़ पद पर चयन के लिए सिफारिशें नहीं चल पा रही हैं।
विज्ञापन

पर्यवेक्षण टीमों ने अपने स्तर से जांच कर नामों को चिह्नित कर आलाकमान को भेजे हैं। झांसी से शहर अध्यक्ष पद के लिए छह से अधिक नाम आलाकमान के सामने गए थे। इनमें अरविंद वशिष्ठ, अजय श्रीवास्तव, मनीराम कुशवाहा और विजित कपूर शामिल हैं। कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं झांसी प्रभारी प्रेम नारायण सिंह पाल ने बताया कि उनकी पार्टी सर्व समाज की है। पर्यवेक्षण टीमों ने जो नाम चिह्नित कर प्रदेश नेतृत्व व राष्ट्रीय महासचिव को दिए हैं। चर्चा के बाद उनमें से पदाधिकारी बनाए जा रहे हैं। इन्हीं में शहर अध्यक्ष पद भी हैं, जिस पर जल्द ही नेतृत्व चयन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू
कांग्रेस ने पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने पंचायत चुनाव तैयारी समिति के सदस्यों को जनपद आवंटित कर दिए हैं। झांसी में सुनील तिवारी और पुष्पेंद्र सिंह पंचायत चुनाव लड़ने वाले योग्य प्रत्याशियों को ग्रामीण इलाकों में जाकर चिह्नित करेंगे और इनकी सूची वह जिलाध्यक्ष के माध्यम से आलाकमान को भेजेंगे। जिलाध्यक्ष भगवान दास कोरी ने बताया कि सदस्य ग्रामीण इलाकों में जाकर सर्वे कर योग्य प्रत्याशियों को चिह्नित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed