{"_id":"586ab2574f1c1bc652158e7d","slug":"congress-demonetrization","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नोटबंदी को बनाएगी चुनावी मुद्दा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस नोटबंदी को बनाएगी चुनावी मुद्दा
jhansi
Updated Tue, 03 Jan 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
राजनीति
- फोटो : amar ujala
विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नोटबंदी को मुद्दा बनाएगी। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को अपडेट किया जा रहा है। रणनीति को धार देने के लिए चार जनवरी को लखनऊ में बैठक होगी। कार्यकर्ताओं को जानकारी देने के लिए नोटबंदी का पूरा ड्राफ्ट तैयार किया गया है।
उप्र कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष/ मंडल प्रभारी मदन मोहन शुक्ला ने बेतवा विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उन्होंने नोटबंदी को बड़ा चुनावी मुद्दा बनाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नोटबंदी भारत के गरीब, किसान, मजदूर, दुकानदार, मध्यम वर्ग और छोटे कारोबारियों पर सर्जिकल स्ट्राइक है। 08 नवंबर 2016 को देश की 86 प्रतिशत करंसी को बंद करके कालेधन के कारोबारियों को पकड़ने के लिए 99 प्रतिशत ईमानदार और मेहनतकश भारतीयों पर मुसीबतों का पहाड़ तोड़ दिया, जिससे भारत में तरक्की का पहिया जाम हो गया और देश भर में अराजकता छा गई। नोटबंदी से पहले भाजपा ने करोड़ों रुपये की संपत्तियां खरीदीं। इन संपत्तियों का बाजारू मूल्य इससे भी कहीं ज्यादा है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि विधानसभा चुनाव में नोटबंदी के मुद्दे को जनता के बीच ले जाना है। इस मुद्दे पर पूरी शिद्दत से जुट जाएं। चार जनवरी को गांधी आडिटोरियम लखनऊ में होने वाली बैठक में प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं से सुझाव मांगे जाएंगे तथा इसके बाद अगली रणनीति तय की जाएगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी, शहर अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन, रघुराज शर्मा, राजेंद्र सिंह यादव, राहुल रिछारिया, मनीराम कुशवाहा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
संयुक्त संसदीय समिति से कराएं जांच: शुक्ला
झांसी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मदनमोहन शुक्ला ने नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की सरपरस्ती में तीस प्रतिशत के कमीशन पर काले धन को सफेद बनाने का बाजार फला - फूला। लेकिन, इसमें शामिल नेताओं की भूमिका की जांच नहीं की गई है। उन्होंने मांग की है कि इसकी जांच संयुक्त संसदीय समिति से कराई जाए।
उन्होंने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कि 50 बड़े घरानों के काले धन की जांच नहीं की गई। नोटबंदी स्वतंत्र भारत का सबसे बड़ा घोटाला है। उन्होंनेे कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के गठबंधन पर कहा कि हाईकमान फैसला करेगा। इस मौके पर प्रदीप जैन आदित्य उपस्थित रहे।