फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Congress celebration stablish day

कांग्रेसियों ने मनाया स्थापना दिवस

Tue, 29 Dec 2020 01:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
Congress celebration stablish day
झांसी। कांग्रेस पार्टी का 136 वां स्थापना दिवस सोमवार को मनाया गया। जिले भर से एकत्रित हुए कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पार्टी की उपलब्धियों पर चर्चा की। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन के आवास पर आमरण अनशन के दौरान स्थापना दिवस मनाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थापना अंग्रेजों से भारत को आजाद कराने का संकल्प लेते हुए की गई थी। कांग्रेस ने संकल्प पूरा किया और भारत को आजादी दिलवाई। कांग्रेस ने सदैव ही आपसी भाईचारा व एकता पर जोर दिया। जुल्म को कभी भी पार्टी सहन नहीं करेगी और संवैधानिक तरीके से अपना विरोध दर्ज करेगी। इस मौके पर डॉ. सुनील तिवारी, अखिलेश गुरुदेव, मजहर अली, संजय बबेले, बलवान सिंह, किशन त्रिपाठी, रवि दुबे, अजय मिश्रा, विनोद जैन, सुनील राय, शफीक अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर, जिला कांग्रेस विचार विभाग व जिला कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ ने भी स्थापना दिवस मनाया। मुख्य अतिथि सुधांशु त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने आजादी के आंदोलन में भूमिका निभाई। इस मौके पर इदरीश खान, वीरेंद्र शर्मा, प्रकाश गुप्ता, सुरेश भार्गव, सलिल रिछारिया, बलवान सिंह यादव, अफजाल अहमद एडवोकेट, संजय बबेले मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग ने प्रदेश उपाध्यक्ष मनीराम कुशवाहा ने कहा कि कांग्रेस ने जहां एक ओर आजादी की लड़ाई लड़ी तो वहीं दूसरी ओर देश को एक विकास के मार्ग पर ले गई।
विज्ञापन

कांग्रेस के माध्यम से सभी नेताओं ने देश को नई राह दिखाई। इस मौके पर किश्वर जहां, अमीरचंद आर्य, मीना आर्य, वीरेंद्र कुशवाहा, मनोज तिवारी, महेश कुशवाहा, प्रवीण भटनागर, आबिदा, पार्वती मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानवाधिकार विभाग कांग्रेस की बैठक में रशीद कुरैशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने दूरसंचार क्रांति एमटीएनएस की स्थापना लागू की। इस मौके पर राजेंद्र शर्मा एडवोकेट, सुनील राय, मकसूद खान, रशीद अंसारी, विजय अहिरवार, गायत्री अहिरवार, रजिया कुरैशी, सुनील राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed