{"_id":"5c5eb1b581ba37334b0575dbf8af2a27","slug":"congrees-meeting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकर्ता मजबूत तो संगठन मजबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकर्ता मजबूत तो संगठन मजबूत
ब्यूरो/अमर उजाला,झांसी
Updated Sat, 13 Jun 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शुक्रवार को ब्लाक एवं न्याय
विज्ञापन
पंचायत अध्यक्षों की बैठक हुई। कुंज बिहारी मंदिर के पास एसबीआई के नीचे
सभागार में हुई बैठक में पार्टी व कार्यकर्ताओं को न्याय पंचायत स्तर पर
मजबूत बनाने पर बल दिया गया।
मुख्य वक्ता पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ने कहा कि न्याय पंचायत स्तर पर कार्यकर्ताओं को मजबूत बनाने से संगठन को गति मिलती है। गांव- गांव में कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ता है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार केवल अपनी महिमा मंडन में जुटी हुई है। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव जुबैर खान ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी सरकार का नींव होता है बिना कार्यकर्ता के कोई सरकार नहीं बन सकती है। भाजपा सरकार ने आम आदमी, गरीब, मजदूर व किसान को पूरी तरह बर्बाद करके रख दिया है।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ किसानों को एकजुट करने का आह्वान किया। इस अवसर पर सह प्रभारी साकेत बिहारी मिश्रा, जोनल प्रभारी ग्यादीन अनुरागी, बृज मोहन तिवारी, मुकुट सिंह, उदय त्रिपाठी, राहुल रिछारिया, लक्ष्मी नारायण पाठक, प्रकाश जैन, सुनीत रिछारिया, देवेंद्र घोष, धर्मेंद्र पटेल, अयोध्या प्रसाद, रामवती सेंगर, ओमप्रकाश राय, डा विजय भारद्वाज, नीता अग्रवाल, शहनाज हुसैन, अनिल झा, रामकुमार खरे आदि उपस्थित थे। बैठक का संचालन उपाध्यक्ष मनीराम कुशवाहा ने किया।