{"_id":"5d275e6b8ebc3e6cb90887f5","slug":"conflict-between-bkd-principal-and-lecturer-jhansi-news-jhs143313672","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीकेडी में प्राचार्य व प्रवक्ता में विवाद!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीकेडी में प्राचार्य व प्रवक्ता में विवाद!
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीकेडी में प्राचार्य व प्रवक्ता में विवाद!
झांसी। बुंदेलखंड कॉलेज के प्राचार्य पर बीएड विभाग के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. अश्विनी कुमार ने बदसलूकी, गालीगलौज और धमकाने का आरोप लगाया है। उनकी शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इसकी शिकायत एसएसपी से भी की गई है। उधर, प्राचार्य ने इन सारे आरोपों को निराधार बताया है।
बुंदेलखंड कॉलेज में तैनात बीएड विभाग के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. अश्विनी कुमार ने नवाबाद पुलिस से शिकायत की है कि बृहस्पतिवार को स्टाफ के साथ विभाग में बैठे थे, तभी प्राचार्य डॉ. बाबूलाल तिवारी अन्य लोगों के साथ करीब 11.15 बजे विभाग पहुंचे। आते ही साथ उनको धमकाना शुरू कर दिया। इससे घबराकर वे बाहर जाने लगे। इसी दौरान प्राचार्य ने खींच कर पकड़ लिया। आरोप है कि बीएड प्रथम वर्ष के छात्रों को बुलाकर कहा कि प्रवेश उन्होंने कराए हैं, वह पढ़ाने नहीं देेंगे। छात्रोें से पढ़ने के लिए मना कर दिया गया। इसके बाद गालीगलौज कर सभी के सामने घसीटते हुए ले गए और गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। उनका कहना है कि घटना के समय कई शिक्षक मौजूद थे। पीड़ित ने एसएसपी से भी शिकायत की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नवाबाद प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि शिकायत उनके पास है, जांच की जा रही है।
कॉलेज में शिक्षकों व छात्रों के सामने उनके साथ घटना हुई। बाहरी लोगों के साथ मिलकर उनको धमकाया व बेइज्जत किया गया। मुझे प्राचार्य बाबूलाल तिवारी से जान का खतरा है।
विज्ञापन
डॉ. अश्विनी कुमार, पीड़ित
सारे आरोप बेबुनियाद हैं, उल्टा ही वे कॉलेज में गालीगलौज करते रहते हैं। मना करने पर उल्टा धमकाते हैं। ग्रुप बनाकर कॉलेज का माहौल खराब करते आ रहे हैं।
डा. बाबूलाल तिवारी, प्राचार्य