फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Conditioned stalls will churn election

वातानुकूलित पंडाल में होगा चुनावी मंथन

Wed, 27 Jul 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 27 Jul 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
 Conditioned stalls will churn election
bjp metting, jhansi news - फोटो : demo
झांसी। भारतीय जनता पार्टी की 6 व 7 अगस्त को प्रस्तावित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के लिए शानदार वातानुकूलित पंडाल बनाया जाएगा। इसका ठेका कानपुर की एक कंपनी को दिया गया है। वीआईपी और आम नेताओं के लिए भोजन की अलग-अलग व्यवस्था की होगी। बैठक में करीब 550 पदाधिकारी और नेताओं का जमावड़ा होगा।
विज्ञापन


कार्यसमिति की बैठक उन्नाव बालाजी रोड पर स्थित भानी देवी गोयल सरस्वती विद्या मंदिर में होगी। बैठक को भव्य बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। वाटर प्रूफ वातानुकूलित पंडाल बनाया जाएगा, जिसमें छह सौ लोग एक साथ बैठ सकेंगे। कार्यसमिति में 550 पदाधिकारियों के शामिल होने की उम्मीद हैं, जिसमें प्रदेश के सभी आठ केंद्रीय मंत्री समेत प्रदेश पदाधिकारी व क्षेत्रीय-जिला पदाधिकारी शामिल होंगे।
विज्ञापन


अतिथियों के लिए दो जगह लजीज व्यंजनों की व्यवस्था होगी, जिसमें एक जगह कार्यसमिति में शामिल नेता व दूसरी जगह स्थानीय कार्यकर्ता, सिक्योरिटी आदि लोग शामिल होंगे। अतिथियों को ठहराने के लिए होटलों के अलावा कार्यक्रम स्थल के आसपास बने विवाह घरों का इंतजाम किया जा रहा है। सभी चौराहों को झालर व होर्डिंग से सजाया जाएगा। पार्टी के महानगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी ने बताया कि बैठक में पंद्रह से बीस लाख रुपये का खर्च होगा, जिसे स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं के सहयोग से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तैयारियों की समीक्षा 
मंगलवार को भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह व क्षेत्रीय महामंत्री मुखलाल पाल ने कार्यसमिति की तैयारियां की समीक्षा की। बुधवार को पंजीयन, आवास व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, भोजन जलपान, आंतरिक साज सज्जा, नगर साज सज्जा, मंच व्यवस्था, पेयजल आदि व्यवस्थाओं की अलग-अलग चरणों में समीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed