{"_id":"5f68fde08ebc3e15e1553df4","slug":"compontation-for-farmars-reporters-news-jhs1768241170","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने ट्वीट कर मांगा किसानों के लिए मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने ट्वीट कर मांगा किसानों के लिए मुआवजा
विज्ञापन
compontation for farmars
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। एक हजार एकड़ से अधिक रकबे की फसल में फली न आने का मामला अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद इसे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने ट्वीट करते हुए सरकार से पूरे मामले की जांच कराने के साथ ही किसानों को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की।
खरीफ की फसल से उम्मीद लगाए बैठे किसानों को एक बार फिर झटका लगा है। इस दफे मूंग, उर्द एवं मूंगफली की फसल तो तैयार हुई लेकिन, उसमें फलियां नहीं आ रही हैं। चिरगांव, मऊरानीपुर, गरौठा, बबीना ब्लॉक के दर्जनों गांवों में किसान इस वजह से मायूस हैं। तमाम किसानों का आरोप है कि बीज की खराबी की वजह से फलियां नहीं आईं। किसानों का कहना है कि जिन्होंने सरकारी बीज गोदाम से बीज लिए अधिकांश उन्हीं किसानों की फसलों में फलियां नहीं आई हैं। इस मामले की जांच कराए जाने की मांग की जा रही है। इस संबंध में अमर उजाला में लगातार खबरें प्रकाशित हो रही हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सोमवार को प्रकाशित खबर को अपने ट्वीटर हैंडिल से ट्वीट करते हुए इसकी जांच कराए जाने के साथ ही मुआवजा दिए जाने की भी मांग की है।
राजकीय फार्म में भी फसल को नुकसान
कृषि विभाग के सरकारी फार्म में भी उर्द की फसल लगाई गई थी लेकिन वहां भी फलियां नहीं आईं। फलियां न लगने से उपज में करीब पचास फीसदी की कमी की आशंका है। कृषि विभाग के गरौठा एवं बबीना ब्लॉक में फार्म हैं जहां मानक के मुताबिक खेती कराई जाती है। इन फार्म हाउस में भी सरकारी बीज गोदाम के बीजों का ही इस्तेेमाल किया गया था लेकिन, कृषि अधिकारी अभी बीज में गड़बड़ी की संभावना से इंकार कर रहे हैं। जिला कृषि अधिकारी कमलेश कुुमार सिंह का कहना है क्राप कटिंग शुरू कराई गई है। पूरे मामले की जांच के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
किसानों से मिलने पहुंचा प्रतिनिधिमंडल
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश मिलने के बाद बुंदेलखंड इकाई के नेताओं ने किसानों से मिलकर उनकी परेशानी समझी। अध्यक्ष शिवनारायण परिहार की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं ने खेतों में फसल के नुकसान का आकलन किया। कांग्रेसी नेताओं के मुताबिक फसल करीब अस्सी प्रतिशत तक खराब हुई है। उनकी ओर से इसकी विस्तृत रिपोर्ट प्रदेशाध्यक्ष को भेजी गई है।