फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Completed construction , even the toilet off

निर्माण पूरा, फिर भी शौचालय बंद

Sat, 18 Jul 2015 11:32 PM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Sat, 18 Jul 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
Completed construction , even the toilet off
वार्ड नंबर 46 भांडेरी गेट स्थित नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय भवन के
विज्ञापन
उद्घाटन की फाइल नगर निगम की आलमारी में कैद हो गई है। मुहल्लेवासियों की मांग के बाद भी नगर निगम प्रशासन शौचालय भवन के शुभारंभ पर चुप्पी साधे है। मजबूरन यहां के लोगों को खुले में शौच जाना पड़ रहा है।
भांडेरी गेट में जनकार्य विभाग द्वारा पांच लाख 36 हजार रुपये से दस सीटेड सार्वजनिक शौचालय का निर्माण लगभग दो माह पहले कराया गया। शौचालय के भवन का निर्माण तो हो गया, लेकिन इसका औपचारिक शुभारंभ नहीं किया गया, जिससे स्थानीय लोगों को खुले में शौच जाना पड़ रहा है। कई बार स्थानीय लोग इस मामले में जिलाधिकारी और नगर निगम अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंप चुके हैं। लेकिन, स्थिति जस की तस बनी हुई है।  
नगर आयुक्त अरुण प्रकाश ने बताया कि सार्वजनिक शौचालय में कुछ कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। उसे पूरा कराने के निर्देश जन कार्य विभाग के मुख्य अभियंता को दिया जा चुका है। जैसे ही निर्माण कार्य पूरा होता है, वैसे ही आम जन मानस के लिए सार्वजनिक शौचालय खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed