फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Complete the work of Jal Jeevan Mission projects by December

Jhansi News: दिसंबर तक पूरा करें जल जीवन मिशन की परियोजनाओं का काम

Wed, 01 Jul 2026 03:04 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Wed, 01 Jul 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Complete the work of Jal Jeevan Mission projects by December
झांसी। कलक्ट्रेट के नवीन सभागार में मंगलवार को जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक में 74 एजेंडा बिंदुओं की समीक्षा की गई। जल जीवन मिशन परियोजना की समीक्षा के दौरान सांसद ने 10 में शेष तीन परियोजनाओं को दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं, सेतु निगम की समीक्षा में निर्माणाधीन दो पुलों का काम अगस्त में पूरा करने की बात कही गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि वीबी जी रामजी एक जुलाई से लागू की जा रही है। इससे जनपद के श्रमिकों को 125 दिनों की गारंटीकृत रोजगार, बेहतर मजदूरी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। यह एक नया कानून बन गया है। जनपद में अब तक 4290 लोगों को सौ दिन का रोजगार दिया गया है। सांसद ने एक जनपद एक व्यंजन को प्रोत्साहित करने के लिए महिला स्वयं सहायता समूह को जनपद में होने वाले मेलों में दुकानें उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत घुघुवा में बनी दुकानों को महिला स्वयं सहायता समूह को उपलब्ध कराएं ताकि उनकी आजीविका में सुधार हो सके।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी/ ग्रामीण की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवास के लाभार्थियों की सूची जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराएं। सार्वजनिक स्थलों पर भी चस्पा कराएं, ताकि अपात्र की जानकारी मिल सके। पीएम आवास योजना शहरी की जानकारी लेते हुए 20683 लंबित आवेदनों को प्राथमिकता से लेते हुए जल्द जांच कराने के निर्देश दिए। बताया कि मऊरानीपुर तहसील में ट्रामा सेंटर की स्थापना के लिए भूमि चिह्नित करने का सुझाव के संबंध में शासन को अवगत कराया गया है। शासन स्तर से निर्देश प्राप्त होते ही इस संबंध में कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष्मान योजना के तहत अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड से होने वाले इलाज की जानकारी दी जाए। इसके अलावा निजी अस्पतालों को जन औषधि केंद्र की दवाएं बीमार को लिखने के निर्देश दिए ताकि आर्थिक रूप से कमजोर मरीज को समस्या न हो। बैठक में 54 हजार किसानों की फार्मर आईडी न बनने पर चिंता व्यक्ति करते हुए जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए। फसल बीमा योजना में हुई गड़बड़ी पर जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि अब तक 10 दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है। शेष पर कार्रवाई जारी है। डीएम गौरांग राठी ने कहा कि बैठक में जो भी दिशा-निर्देश और सुझाव दिए गए हैं, उनका अनुपालन करते हुए सभी काम तय समय में पूर्ण किए जाएंगे। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, गरौठा विधायक जवाहर राजपूत, मऊरानीपुर विधायक रश्मि आर्य, एमएलसी रमा निरंजन, एमएलसी रामतीर्थ सिंघल, एमएलसी डॉ. बाबूलाल तिवारी, नगर आयुक्त आकांक्षा राणा, जेडीए उपाध्यक्ष हिमांशु गौतम, सीडीओ रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed