फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Complaint about taking money from patients in women's hospital will be investigated

महिला अस्पताल में मरीजों से पैसे लेने की शिकायत की होगी जांच

Fri, 08 Jul 2022 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Complaint about taking money from patients in women's hospital will be investigated
झांसी। महिला अस्पताल का बृहस्पतिवार को डीएम रविंद्र कुमार ने औचक निरीक्षण किया। इलाज के दौरान एएनएम, आया द्वारा मरीजों से पैसे लेने की शिकायत मिलने पर एसडीएम सदर को जांच करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही केएमसी यूनिट में पर्याप्त सफाई न होने पर डॉक्टर से स्पष्टीकरण तलब कर लिया है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीएम सबसे पहले बाल रोग विशेषज्ञ कक्ष में पहुंचे, वहां रजिस्टर देखा। रजिस्टर में रोग के साथ-साथ उसके उपचार, दवाओं का विवरण अंकित करने के निर्देश दिए। कहा गया कि संक्रामक, संचारी रोगों के मद्देनजर बुखार के मरीजों की डेंगू, मलेरिया आदि की जांच कराई जाए। उन्हें बताया गया कि महिला अस्पताल में जांच नहीं की जाती है। जांच के लिए दूसरे अस्पताल रेफर किया जाता है। डीएम ने बुखार के मरीजों का मोबाइल नंबर रजिस्टर में दर्ज कर जांच कराने की मॉनीटरिंग करने को कहा। उन्होंने कोल्ड चेन कक्ष, एसएनसीयू, औषधि भंडार गृह का निरीक्षण किया, जहां सब ठीक मिला। केएमसी यूनिट में गंदगी मिलने पर डॉक्टर का स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। रसोई घर के जायजा लेने के दौरान उन्हें बताया गया कि मरीजों को भोजन मेन्यू के अनुसार दिया जाता है। फिर डीएम ने मरीजों से बातचीत की। इस दौरान महिला आरक्षी ने उन्हें बताया कि वह एक महिला का मेडिकल परीक्षण कराने आई है, मगर विलंब हो रहा है। इस पर उन्होंने तुरंत परीक्षण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed