{"_id":"6ac7fb5fa1f36672d309b6b8","slug":"compensation-should-be-provided-for-damaged-crops-and-a-moratorium-placed-on-loan-recovery-jhansi-news-c-420-1-mot1003-14191-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: खराब फसल का मुआवजा मिले, ऋण वसूली पर लगे रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: खराब फसल का मुआवजा मिले, ऋण वसूली पर लगे रोक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खिलारा। बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के बैनर तले ग्राम पंचायत देवरीघाट में किसान पंचायत हुई, जिसमें किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को उठाया।
पंचायत में किसानों ने नारेबाजी करते हुए तीन सालों से पहाड़ी बांध के भराव क्षेत्र में जलमग्न खेती की जमीन को जलमुक्त कराने, फसल नुकसान का मुआवजा दिलाने और सरकारी कृषि ऋण की वसूली पर रोक लगाने की मांग उठाई। किसानों ने कहा कि पहाड़ी बांध में जलभराव के चलते देवरीघाट, पुरवा, घाटकोटरा, शंकरगढ़, रामगढ़, कदौरा, भानपुरा, कुंवरपुरा, बिरगुवा, खकौरा गांवों की हजारों एकड़ खेती योग्य जमीन तीन वर्षों से भराव क्षेत्र में डूबी है। इससे किसान अपनी जमीन पर फसल नहीं बो पा रहे हैं। किसानों ने मांग की कि पहाड़ी बांध का जलस्तर कम कर जलमग्न जमीन को खेती के लिए उपलब्ध कराया जाए और तीन वर्षों के नुकसान का मुआवजा दिया जाए। यदि सरकार जमीन को बांध के लिए उपयोग में लेना चाहती है तो वर्तमान सर्किल रेट के आधार पर मुआवजा राशि दी जाए। किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण सिंह परिहार ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन किया जाएगा।
इस मौके पर मानसिंह, धर्मेंद्र सिंह राणा, इंद्रजीत सिंह, शेखर राज बडौनिया, हरपाल सिंह, जगत रिछारिया, अरविंद सिंह, बलराम अहिरवार, सुरेश श्रीवास, सीताराम, मनीराम, गौरीशंकर, जुगलकिशोर, भगवानदास, हरिश्चंद्र पाल, आलमचंद आदि मौजूद रहे।