{"_id":"685ef468b726f27b4a0deea1","slug":"compensation-amount-given-to-the-family-of-the-deceased-girl-jhansi-news-c-167-1-sjhs1005-102966-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: मृतक बच्ची के परिजनों को दी मुआवजा राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: मृतक बच्ची के परिजनों को दी मुआवजा राशि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
चिरगांव। बिजली गिरने से मारी गई बालिका के परिजन को शुक्रवार को प्रशासन की ओर से मुआवजा राशि की चेक भेंट की गई।
ग्राम नरी निवासी छोटे आदिवासी की आठ साल की बेटी प्रीती और गैबू आदिवासी की बेटी अर्चना बुधवार को खेत में बकरियां चरा रहीं थीं। दोपहर करीब एक बजे अचानक बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए दोनों एक पेड़ के नीचे खड़ी हो गईं थीं। इसी बीच पेड़ पर बिजली गिर गई, जिससे दोनों झुलस गईं थी। बिजली की चपेट में आने से प्रीति की मौत हो गई थी। जबकि, अर्चना की हालत खराब होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। शुक्रवार को उप जिलाधिकारी अवनीश तिवारी ने ग्राम नरी पहुंचकर बिजली की चपेट में आने से मारी गई बालिका प्रीति के परिजनों को चार लाख रुपये की राहत राशि की चेक भेंट की।