फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   commissioner meeting for migrants

बरसात में कराओगे क्या भूमि संरक्षण के काम!

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 09:47 PM IST
विज्ञापन
commissioner meeting for migrants
मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने सोमवार को आयुक्त सभागार में प्रवासी  श्रमिकों को रोजगार दिए जाने की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान डेढ़ महीने  बाद भी कोई योजना तैयार न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। कमिश्नर ने कहा  कि डेढ़ माह बीत गया है और अभी तक वापस लौटे श्रमिकों को कैसे काम देंगे  उसकी कोई कार्य योजना तैयार नहीं है। सभी विभाग कार्य योजना तैयार करें और  आगामी साप्ताहिक बैठक में जानकारी दें। मंडलायुक्त ने उपनिदेशक भूमि  संरक्षण प्रथम और द्वितीय इकाई के कार्यों में गहरी नाराजगी व्यक्त की।  उन्होंने कहा कि भूमि संरक्षण के कार्य क्या बरसात में किए जाएंगे? ताकि वह  बारिश में बह जाएं। मंडल में भूमि संरक्षण विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों  पर भी असंतोष व्यक्त किया। महिलाओं पर अधिक फ ोकस किया जाए। उन्होंने कहा  कि मनरेगा के अंतर्गत मंडल में 34741 श्रमिकों को काम दिया गया। इसमें और  तेजी लाएं। सीडीओ झांसी निखिल टीकाराम फुं डे ने बताया कि जिले में  श्रमिकों की स्किल मैपिंग कर ली गई है। श्रमिकों को दक्षता के अनुसार  रोजगार दिलाया जा रहा है। तीन हजार प्रवासी श्रमिक कपड़ा निर्माण से  संबंधित हैं जिन्हें जल्द ही रोजगार दिलाने की कार्य योजना बना ली गई है।  इस मौके पर अपर आयुक्त सर्वेश कुमार दीक्षित, जेडीसी चंद्रशेखर शुक्ला,  वनसंरक्षक एके सिंह, सीडीओ ललितपुर अनिल कुमार पांडे, सीडीओ जालौन प्रशांत  कुमार श्रीवास्तव, डीडी उद्यान भैंरम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed