{"_id":"600c8115be7eb3d0570398e8adfe1f18","slug":"commissioner-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूख से मौत हुई तो नपेंगे अफसर : कमिश्नर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूख से मौत हुई तो नपेंगे अफसर : कमिश्नर
ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
झांसी। पिछले तीन साल से बुंदेलखंड क्षेत्र प्राकृतिक आपदा से ग्रसित है। सूखा से प्रभावित होने के कारण किसानों के पास अनाज नहीं है। अधिकारी सभी को खाद्यान्न उपलब्ध कराने का काम करें। यदि भूख से किसी की मौत होती है तो अफसर नपेंगे। यह बात मंडलायुक्त के. राममोहन राव ने ग्राम रसीना में आयोजित चौपाल में कही। उन्होंने मनरेगा के तहत सबको काम दिलाने की भी बात कही।
मंडलायुक्त ने कहा कि बुंदेलखंड के विकास के लिए मुख्यमंत्री गंभीर हैं। उन्होंने बुंदेलखंड के ग्रामीण क्षेत्रों को 24 घंटे बिजली देने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसानों को सिंचाई की समस्या का सामना न करना पड़े। इस दौरान उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता परखने के लिए बच्चों से पहाड़े सुने। उन्होंने लोहिया आवासों का सत्यापन कर लाभार्थियों से वार्ता की।
रसीना गांव के लोगों को अपेक्षाकृत रोजगार न दिला पाने पर उन्होंने रोजगार सेवक को निलंबित कर दिया। वहीं, चौपाल में अनुपस्थित रहने पर अधिशासी अभियंता जल निगम, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, अधिशासी अभियंता लोेक निर्माण विभाग का वेतन रोक दिया। गांव में विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण न होने पर कमिश्नर ने अधिशासी अभियंता विद्युत ग्रामीण प्रथम का भी वेतन रोका।