फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Commercial construction was being done by passing the residential map, sealed

आवासीय नक्शा पास कराकर किया जा रहा था व्यावसायिक निर्माण, सील

Sat, 28 May 2022 12:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Commercial construction was being done by passing the residential map, sealed
झांसी। नगरा स्थित प्रेमनगर क्षेत्र में भवन स्वामी द्वारा आवासीय मानचित्र स्वीकृत कराकर व्यावसायिक उद्देश्य से भवन का निर्माण कराने पर झांसी विकास प्राधिकरण ने निर्माणाधीन इमारत कोे सील कर दिया है। कार्यवाही के दौरान पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन

भवन स्वामी मोती प्रजापति ने 125 वर्गमीटर क्षेत्रफल में आवासीय इस्तेमाल के लिए भवन का मानचित्र को स्वीकृत कराया था। लेकिन भवन स्वामी द्वारा इमारत में भूतल, हॉल के साथ ही दो कमरों का निर्माण कराया था। जेडीए द्वारा 17 अगस्त को नोटिस जारी करते हुए सुनवाई की तारीख एक सितंबर तय की थी। सुनवाई के दौरान उपस्थित नहीं होने पर झांसी विकास प्राधिकरण ने इमारत को सील कर दिया है। कार्यवाही के दौरान अवर अभियंता निमीष गुप्ता, शोभाराम शर्मा, घनश्याम तिवारी, सुखवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

जेडीए उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित ने बताया की स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण करने पर इमारत को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed