फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   command control center work speed up

रफ्तार पकड़ने लगी कमांड कंट्रोल सेंटर निर्माण की प्रक्रिया

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 10:02 PM IST
विज्ञापन
command control center work speed up
महानगर में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत बनने वाले कमांड सेंटर का काम जल्द  शुरू करने की तैयारी कर ली गई है। नगर निगम भवन में तीसरे तल पर होने वाले  काम के लिए कार्यदायी संस्था के प्रजेंटेशन के बाद फाइल एनआईसी को भेजी गई  है। एनआईसी से तकनीकी परीक्षण होने के बाद कंपनी काम शुरू कर देगी। कमांड  सेंटर बन जाने से पूरे शहर पर कैमरे से निगाह रखी जा सकेगी। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत महानगर में 180 करोड़ की लागत से इंट्रीगेटेड  कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम (ट्रिपल आईसी) बनाया जाना है। इसका निर्माण  लार्सन एंड टूब्रो कंपनी को सौंपा है। निगम के तीसरे फ्लोर बनने वाले सेंटर  के लिए 2500 वर्ग फुट स्थान तैयार कर लिया। जिसमें हाई स्पीड डेटा  प्रोसेसिंग मशीनें लगाई जाएंगी। इनको पूरे शहर में लगे कैमरों से जोड़ा  जाएगा। इसके जरिये सर्विलांस, सीसीटीवी, जीपीएस सिग्नल प्रणाली, वाहनों के  नंबरों की पहचान, बैरियर एवं मेसेज डिसप्ले बोर्ड के संदेश संचालित होंगे।  इसके अलावा साफ सफ ाई, यातायात व्यवस्था, जलापूर्ति, सीवरेज, बिजली  आपूर्ति, सिग्नल प्रणाली, डिस्प्ले, भीड़ नियंत्रण, वाहनों की चेकिंग जैसे  कार्य भी यहां संचालित हो सकेंगे। लॉकडाउन से पहले टेंडर प्रक्रिया पूरी कर  ली गई थी। नगर आयुक्त मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कमांड सेंटर के लिए जगह  को चिह्नित करने के साथ कंपनी ने प्रजेंटेशन दे दिया है। अगले माह से काम  शुरू कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed