फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Cold come but not flow winter air

Jhansi News: ठंड पड़ेगी पर अब शीतलहर नहीं चलेगी

Sat, 14 Jan 2023 11:00 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Cold come but not flow winter air
झांसी। झांसी में आगामी तीन दिनों में ठंड तो पड़ेगी मगर शीत लहर नहीं चलेगी। न्यूनतम तापमान भी पांच डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बार पिछले साल जैसी कड़ाके की सर्दी पड़ने की उम्मीद कम है।
विज्ञापन

इस साल जनवरी के शुरूआती हफ्ते में गलन भरी सर्दी पड़नी शुरू हो गई थी। न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 3.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इससे लगने लगा था कि सर्दी इस बार पिछले कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ सकती है। मगर पिछले पांच-छह दिनों से तापमान में हुए इजाफे ने पूरी तस्वीर बदलकर रख दी है। हालांकि, शनिवार को पहाड़ों की तरफ से पश्चिम-उत्तर दिशा से आईं हवाओं ने तापमान में गिरावट ला दी। सुबह की शुरूआत बदरी और धुंध के साथ हुई। इस वजह से शुक्रवार की तुलना में अधिकतम तापमान में 7.5 की गिरावट दर्ज हुई। जबकि, न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि रविवार से सात से नौ किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से पूर्वोत्तर हवाएं चलनी शुरू हो सकती हैं। कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की भी संभावना है। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आएगी। आगामी तीन दिनों में अधिकतम पारा 20 और न्यूनतम पांच डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। ऐसे में ठंड में तो इजाफा होगा मगर शीत लहर नहीं चलेगी। उनका कहना है कि दिसंबर के पहले सप्ताह में जो ठंड पड़ चुकी है, वैसी सर्दी भी आगे पड़ने की उम्मीद कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed