फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Coaching operators are running to get registration done

Jhansi News: पंजीकरण कराने के लिए दौड़ लगा रहे कोचिंग संचालक

Mon, 29 Jun 2026 02:24 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Mon, 29 Jun 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Coaching operators are running to get registration done
झांसी। शासन-प्रशासन की सख्ती का असर अब क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी (आरएचईओ) कार्यालय में दिखने लगा है। पिछले चार दिन में करीब 26 कोचिंग संचालकों ने पंजीकरण फार्म लिए हैं।
विज्ञापन

आरएचईओ कार्यालय के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार झांसी मंडल में 12 ही कोचिंग ही पंजीकृत हैं, बाकी अपंजीकृत हैं। लखनऊ के अलीगंज की कोचिंग में आग से 15 छात्र-छात्राओं की मौत के बाद प्रशासन ने अपंजीकृत अथवा मानक के विपरीत चल रही कोचिंग सेंटरों पर सीलिंग की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई को प्रशासन, पुलिस, प्राधिकरण और दमकल की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया। शिकंजा कसता देख तमाम कोचिंग संचालकों ने आरएचईओ कार्यालय की तरफ पंजीकरण के लिए दौड़ लगाना शुरू कर दिया है। पिछले चार दिन में 26 कोचिंग संचालकों ने पंजीकरण के लिए फार्म लिए हैं। आरएचईओ सुनील बाबू का कहना है कि कोचिंग संचालक पंजीकरण के लिए फार्म लेने के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन



पंजीकरण के लिए जरूरी
कोचिंग के पंजीकरण के लिए फायर एनओसी होना अति आवश्यक हैं। इसके बिना किसी भी सूरत में पंजीकरण करना संभव नहीं होता है। इसके अलावा जेडीए से एप्रूव्ड नक्शा का भी होना जरूरी है। इनके होने के बाद ही कोचिंग का पंजीकरण संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed