{"_id":"5e1b795b8ebc3e878d5d79b5","slug":"co-tourism-possibilities-search-in-jhansi-jhansi-news-jhs157373515","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी में तलाशी जाएं इको टूरिज्म की संभावनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में तलाशी जाएं इको टूरिज्म की संभावनाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। उप्र सरकार में सलाहकार केशव वर्मा ने झांसी में नगरीय सहूलियतें बढ़ाने के लिए काम करने की जरूरत बताई है। उन्होंने यहां इको टूरिज्म के साथ ही प्राकृतिक जलाशयों को उभारने पर भी जोर दिया। अमर उजाला के साथ एक खास बातचीत में उन्होंने कहा कि झांसी प्राकृतिक रूप से समृद्घ इलाका है। इसको शहरीकरण में इस्तेमाल किया जाना चाहिए। यहां 100-150 एकड़ क्षेत्रफल में सिटी फोरेस्ट विकसित किया जा सकता है। पानी के बेहतर प्रबंधन से जलाशय खूबसूरत बन सकते हैं।
उन्होंने स्मार्ट सिटी मिशन को लंबी अवधि का प्रोजेक्ट बताया। एक शोध का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि पूरे देश के सभी शहरों को विकसित करने के लिए 1.3 ट्रिलियन डॉलर की आवश्यकता है। संभावना जताई गई कि वर्ष 2030 तक इन शहरों को विकसित किया जा सकेगा। उनका कहना है शुरुआत भले धीमी हुई हो लेकिन, काम आंरभ होने के बाद अगले एक वर्ष के भीतर काफी कुछ जमीनी स्तर पर नजर आने लगेगा। हालांकि उन्होंने यूपी के शहरों के काफी पिछड़ जाने की बात को टाल दिया।
उन्होंने कहा स्मार्ट रोड में सिर्फ सड़कें चौड़ी नहीं की जाएंगी बल्कि उनमें फुटपाथ, ड्रेनेज समेत दूसरी अन्य व्यवस्थाएं भी होंगी। उन्होंने कहा सस्ता सार्वजनिक ट्रैफिक सिस्टम भी तैयार करने का काम किया जा रहा है। शहरों के भीतर रोजगार के साधन बढ़ाए जा सकें इसे भी स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है। इसके पहले उन्होंने नगर निगम अधिकारियों के साथ बैठक करके स्मार्ट सिटी की प्रगति का भी आकलन किया। इस दौरान नगर आयुक्त मनोज कुमार, अपर नगर आयुक्त शादाब असलम, रोहन सिंह, स्मार्ट सिटी टीम लीडर मनविंदर सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
महापौर ने जताई नाराजगी
शहरी विकास मंत्रालय सलाहकार से मिलने महापौर रामतीर्थ सिंघल भी पहुंचे। साथ ही, उन्होंने कार्यक्रम की कोई जानकारी न दिए जाने को लेकर अफसरों से नाराजगी भी जताई। महापौर ने सलाहकार से मुलाकात करके कार्यों में तेजी लाने की भी जरूरत बताई। इस दौरान नगर आयुक्त मनोज कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।
पर्यटन विकास के कार्य देखे
झांसी। उप्र सरकार में सलाहकार केशव वर्मा ने रविवार को बिजौली की झील और लक्ष्मीताल का भी जायजा लिया। सुबह वे महापौर रामतीर्थ सिंघल के साथ बिजाली की झील पहुंचे। यहां होने वाले पर्यटन विकास के कार्यों की जानकारी, जबकि दोपहर में वे लक्ष्मीताल गए। यहां हो रहे कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान पार्षद आदर्श गुप्ता व अन्य लोग भी मौजूद रहे।