{"_id":"5f57dbcd8ebc3e2b8728eeda","slug":"cmo-drive-blame-state-minister-before-suicide-jhansi-news-jhs175804881","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राइवर का आत्महत्या से पहले का वीडियो वायरल, मंत्री समेत अन्य लोगों पर लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्राइवर का आत्महत्या से पहले का वीडियो वायरल, मंत्री समेत अन्य लोगों पर लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन
hang
- फोटो : hang
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। दो दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले सीएमओ के ड्राइवर का अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री समेत आधा दर्जन लोगों पर गंभीर आरोप लगाता नजर आ रहा है। जिलाधिकारी ने आत्महत्या से पहले बनाए गए इस वीडियो को गंभीरता से लेते हुए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं, मंत्री ने आरोपों को निराधार बताया है।
रविवार की रात सीएमओ के चालक राजकुमार दुबे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। कारण स्पष्ट नहीं हो पाया था। पुलिस पड़ताल में जुटी हुई थी। इसी दरम्यान मृतक चालक का एक वीडियो सामने आया। आत्महत्या से पहले बनाए गए 1.43 मिनट के इस वीडियो में चालक ने महारौनी के विधायक व राज्यमंत्री मन्नू कोरी (मनोहर लाल पंथ) समेत आधा दर्जन लोगों के नाम लिए हैं, जिसमें चालक कह रहा है कि एक केस से बचाने के लिए उससे बीस लाख रुपये लिए गए थे, लेकिन बचाया नहीं गया और उसे एक साल जेल में रहना पड़ा। उसने कहा कि कुछ लोग अब भी उस पर पैसे देने का दबाव बना रहे हैं, जो उसके पास नहीं है। इसी वजह से वो आत्महत्या करने जा रहा है। वीडियो वायरल होने से ललितपुर में सनसनी मच गई। वीडियो चर्चाओं में बना हुआ है। इस पर प्रशासन ने भी गंभीर रुख अपनाया और जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ला ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के एक चालक की मौत के मामले में प्रथम दृष्टया आत्महत्या की जानकारी हुई, लेकिन सोमवार को एक वीडियो वायरल हुुआ है, जिसे देखने के बाद मजिस्ट्रियल जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
- योगेश कुमार शुक्ल, डीएम
वीडियो वायरल की जानकारी हुई है। इसमें लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं। संबंधित व्यक्ति को नहीं जानते हैं और न ही कभी मिला है। प्रशासन से जांच के लिए कहा गया है।
- मनोहर लाल पंथ, श्रम सेवायोजन राज्यमंत्री