फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   CM Yogi inaugurated and laid foundation stone of many schemes in Jhansi

झांसी में सीएम योगी: कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, बोले- अब बुंदेलखंड को मिल रहा भरपूर पानी

Thu, 24 Nov 2022 01:07 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 24 Nov 2022 01:07 PM IST
सार

योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में सीएम योगी बोले कि 2017 से पहले माफिया गरीबों और व्यापारियों की संपत्ति हड़प लिया करते थे, लेकिन आज भाजपा की सरकार उनसे यह संपत्ति ब्याज समेत वापस ले रही है। माफियाओं की जब्त गई संपत्ति पर महिला संरक्षण गृह और गरीबों के आवास बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
CM Yogi inaugurated and laid foundation stone of many schemes in Jhansi
कार्यक्रम को संबोधित करते सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने गुरुवार को झांसी को 307.24 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी। इस दौरान सीएम ने भारतीय जनता पार्टी के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि 2017 से पहले माफिया गरीबों और व्यापारियों की संपत्ति हड़प लिया करते थे, लेकिन आज भाजपा की सरकार उनसे यह संपत्ति ब्याज समेत वापस ले रही है। माफियाओं की जब्त गई संपत्ति पर महिला संरक्षण गृह और गरीबों के आवास बनाए जाएंगे।

विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने कहा कि 2017 से पहले यहां के जिम्मेदार लोगों ने बुंदेलखंड की हमेशा बदरंग तस्वीर ही पेश की, जिसे सुधारने का संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया था और प्रदेश सरकार इस दिशा में लगातार काम कर रही है। बुंदेलखंड असीम संभावनाओं से भरा हुआ है। पर्यटन के क्षेत्र में यहां असीम संभावना है। जरूरत इस दिशा में काम करने की है। डिफेंस कॉरिडोर के जरिए सरकार का यह प्रयास लगातार जारी है।

विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार में बुंदेलखंड की तस्वीर बदली। पानी की समस्या से जूझने वाले बुंदेलखंड को अब भरपूर पानी मिल रहा है। आज बुंदेलखंड में बेहतर कनेक्टिविटी है। बुंदेलखंड के नौजवानों को नौकरी और रोजगार भी मिला है। बुंदेलखंड डकैती से मुक्त हुआ है और अपराधियों का बोलबाला समाप्त हुआ है। इस दौरान उन्होंने  307.24 करोड़ की 93 परियोजनाओं का लोकार्पण और 20.24 करोड़ की नौ परियोजनाओं का शिलान्यास किया। बता दें कि सीएम यहां प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित कर भाजपा के निकाय चुनाव के अभियान का शंखनाद करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed