फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   CM Yogi Adityanath in Jhansi had come to see water treatment plant power supply off

सीएम योगी का झांसी दौरा: वाटर ट्रीटमेंट प्लांट देखने पहुंचे थे मुख्यमंत्री, तभी बत्ती हुई गुल, फिर अधिकारियों का हुआ ये हाल

Sat, 07 May 2022 10:59 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 07 May 2022 10:59 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पेयजल योजना फेज टू का निरीक्षण करने के लिए बबीना गए थे। जैसे ही अफसर उन्हें ट्रीटमेंट प्लांट के पास ले गए अचानक बत्ती गुल हो गई।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath in Jhansi had come to see water treatment plant power supply off
CM Yogi Adityanath in Jhansi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महानगर पेयजल योजना फेज टू का निरीक्षण करने के लिए बबीना गए थे। यहां वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण हो रहा है। जैसे ही अफसर उन्हें ट्रीटमेंट प्लांट के पास ले गए अचानक बत्ती गुल हो गई। रात करीब 8 बजे का वक्त था लिहाजा दूर-दूर तक अंधेरा पसर गया। इतना अंधेरा था कि लोग एक दूसरे को देख भी नहीं पा रहे थे। अफसरों में घबराहट फैल गई। आनन-फानन सभी ने अपने मोबाइल की टॉर्च जलाई। अफसरों ने बिजली वालों को फोन किया। हालांकि 30 सेकंड बाद ही बिजली आ गई थी।

विज्ञापन

 

यह योजना 2019 में शुरू हुई
झांसी महानगर में करीब दो लाख की आबादी तक घर घर पानी पहुंचाने के लिए महानगर पेयजल योजना फेज टू बनाई गई है। यह योजना 2019 में शुरू हुई। इस योजना के अंतर्गत महानगर में पाइपलाइन बिछाई जा रही है। इस प्रोजेक्ट को जून 2022 में पूरा होना है लेकिन अभी भी काफी काम अधूरा है। मुख्यमंत्री को जब पता चला कि प्रोजेक्ट में विलंब हो रहा है तो उन्होंने निरीक्षण करने की बात कही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हुए नाराज
शाम करीब 7 बजे झांसी से बबीना के लिए रवाना हो गए। जिस वक्त ट्रीटमेंट प्लांट पर पहुंचे उस समय वहां रोशनी थी। बल्ब लगे थे। लेकिन अचानक बत्ती गुल हो गई। अंधेरा पसर गया। सीएम के साथ मौजूद सभी अधिकारी बेचैन हो गए। किसी ने रोशनी के लिए टॉर्च जलाई तो किसी ने बिजली वालों को फोन करना शुरू किया। हालांकि कुछ देर बाद भी लाइट आ गई थी। बताया जाता है कि इस पर मुख्यमंत्री नाराज हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed