फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   cm yogi adityanath distribute loan

रोजगार बढ़ाने की ओर बढ़े कदम, उद्यमी को बांटा ऋण

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 10:55 PM IST
विज्ञापन
cm yogi adityanath distribute loan
सीएम योगी आदित्यानाथ ने बृहस्पतिवार को ऑनलाइन रोजगार संगम के जरिए  झांसी की उदिता गुप्ता को ओडीओपी योजना के तहत ऋण का वितरण किया। इस दौरान  उन्होंने रोजगार बढ़ाने के लिए युवा उद्यमियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग  के जरिए चर्चा की। इस दौरान एमएसएमई ऐप लांच किया गया। मुख्यमंत्री ने जिलों में प्रतिभाग कर रहे लाभार्थियों से बात की तथा किए  जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने झांसी की उदिता गुप्ता से बात की।  उदिता गुप्ता ने बताया कि सॉफ्ट टॉयज का काम किया जा रहा है। जिसमें 400  लोगों को रोजगार दे रहे हैं। अब ऋण मिलने के बाद कार्य को और बढ़ाएंगे।  लगभग पंद्रह सौ लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में रोजगार की अनंत संभावना  है। प्रवासी मजदूरों को उनके स्किल व उनकी क्षमता के अनुसार कार्य दिए  जाएं। विगत वर्षों में उत्तर प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत से  आधे से अधिक हो गई। जबकि पूर्व में यह स्थिति बेहद खराब थी। प्रदेश में  लगभग 12 लाख प्रवासी श्रमिक आ गए हैं और लगभग 10 लाख श्रमिक और आने वाले  हैं। सभी को रोजगार से जोड़ा जाना आवश्यक है।  झांसी एनआईसी में कार्यक्रम  के दौरान जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने ओडीओपी के तहत उदिता गुप्ता को 50  लाख, निधि को 1.50 लाख रुपये, एमवाईएसवाई योजना में आशीष जैन को दो लाख तथा  रानू को तीन लाख का रुपये चेक भेंट किया। उन्होंने कहा कि अन्य लोगों को भी  रोजगार उपलब्ध कराएं ताकि क्षेत्र में खुशहाली आ सके। उपायुक्त उद्योग  सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए कहा कि जिले में ऋ ण मेला के  अंतर्गत लगभग 96 लाभार्थियों को 213 लाख की धनराशि वितरित की गई। इस मौके  पर सहायक आयुक्त  उद्योग अमित द्विवेदी, एलडीएम अरुण कुमार, बुंदेलखंड  चैंबर के सचिव धीरज खुल्लर, लघु उद्योग भारती बुंदेलखंड प्रभारी जीएल अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed