फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   CM will see the progress of drinking water schemes and Gaushala

पेयजल योजनाओं की प्रगति और गोशाला देखेंगे सीएम

Fri, 06 May 2022 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
CM will see the progress of drinking water schemes and Gaushala
झांसी। सात मई को झांसी दौरे पर आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चिरगांव के गुलारा गांव में जल जीवन मिशन की पेयजल योजना की प्रगति देखेंगे। साथ ही नजदीक स्थित मुराटा गांव गोशाला का भी जायजा लेंगे। चूंकि, वो रात्रि विश्राम कर रहे हैं, ऐसे में मेडिकल कॉलेज या फिर जिला अस्पताल का भी औचक निरीक्षण कर सकते हैं। किसी थाने में भी योगी जा सकते हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के झांसी आगमन को लेकर बृहस्पतिवार को प्रशासनिक हमला दिनभर तैयारियों में जुटा रहा। सर्किट हाउस में रंग-रोगन किया गया। इसके अलावा शहर भर में सफाई अभियान जारी रहा। गुलारा में प्रशासनिक अमल डेरा डाले रहा। गोशाला की व्यवस्था ठीक की गई। यहां पर मुख्य सड़क से लेकर गोशाला तक दोनों ओर ब्लाक के सफाई कर्मचारियों ने साफ-सफाई की। अधिकारियों ने चारे और शेड की व्यवस्था देखी गई। पशु चिकित्सकों की ड्यूटी भी शिफ्ट के हिसाब से लगा दी गई है। गायों की जियो टैगिंग करा दी गई है।
विज्ञापन

दो साल पहले किया था शिलान्यास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो साल पहले चिरगांव के मुराटा गांव में हर घर जल योजना का शिलान्यास किया था। उसी समय उन्होंने पास में बनी गोशाला में पहुुंचकर वृक्षारोपण करते हुए गायों को चारा खिलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed