फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   CM Shivraj Singh said will not leave any shortcoming in development

सीएम शिवराज सिंह बोले: हमारे रोम-रोम में श्रीराम, विकास में नहीं छोड़ेंगे कोई कमी, अपराधियों के खिलाफ जारी रहेगा अभियान

Sun, 10 Apr 2022 11:09 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, ओरछा
संवाद न्यूज एजेंसी, ओरछा Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 10 Apr 2022 11:09 PM IST
सार

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ओरछा के गौरव दिवस पर कहा कि श्रीराम के आशीर्वाद से विकास में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। राम हमारे रोम-रोम में है। सभी सुखी रहें इसलिए दुष्टो का दमन जरूरी। साथ ही 155 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण किया है।

विज्ञापन
CM Shivraj Singh said will not leave any shortcoming in development
माखन नगर के गौरव दिवस समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ओरछा के गौरव दिवस पर बड़ी सौगत दी है। शिवराज सिंह चौहान ने 155 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण किया है। कार्यक्रम की शुरुआत कन्या पूजन से हुई। कार्यक्रम में उमा भारती, मंत्री गोपाल भार्गव, केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक मौजूद रहे।

विज्ञापन


शिवराज सिंह चौहान ने कहा हमारी दीदी उमा भारती ने मध्यप्रदेश में विकास की आधार शिला रखकर आगे बढ़ाने का काम किया है। मैं आज राम राजा सरकार से प्रार्थना करने आया हूं, प्रदेश के लोगों के जीवन मे कभी कोई दिक्कत न आएं, आज गौरव दिवस ओर राम नवमी के मौके पर 5 लाख 80 से ज्यादा दीप जलाएं जा रहे है। इसके साथ ही सीएम ने कहा है आज ओरछावासियो ने ओरछा नगरी का अद्भुत शृंगार किया है। आज का दृश्य राम भक्तों ने बनाया है, उनके (श्रीराम) आशीर्वाद से विकास में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। राम हमारे रोम-रोम में है। सभी सुखी रहें इसलिए दुष्टो का दमन जरूरी।
विज्ञापन


सीएम ने राम नवमी पर माफियाओ और अपराधियों के विरुद्ध अभियान जारी रखने की कही बात। इसके साथ ही शिवराज सिंह चौहान ने गौरव दिवस के कार्यक्रम में मंच से कहा कि ललितपुर रेलवे लाइन का काम और केन बेतवा परियोजना बुंदेलखंड की तस्वीर और तकदीर बदल देंगी। वही उन्होंने ये भी कहा है ओरछा को पवित्र नगरी के रूप विकसित किया जाएगा। साथ ही योजनाओं का लाभ मिलेगा। वहीं गौरव दिवस के कार्यक्रम के बाद कंचना घाट पर महाआरती की गई। वहीं, 4 अप्रैल से चल रही रामलीला का समापन किया। बाद में वह श्रीराम राजा सरकार मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। साथ श्रीराम राजा सरकार दीर्घा का भी उद्घाटन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed