{"_id":"60b686bd8ebc3e7517725b12","slug":"cm-order-to-extended-registration-jhansi-news-jhs196143633","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने दिए गेहूं खरीद के लिए पंजीकरण तिथि बढ़ाने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने दिए गेहूं खरीद के लिए पंजीकरण तिथि बढ़ाने के आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम ने दिए गेहूं खरीद के लिए पंजीकरण तिथि बढ़ाने के आदेश
झांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद के लिए पंजीकरण तिथि बढ़ाने के आदेश दे दिए हैं। तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर मंगलवार को गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने सीएम से आवास पर मुलाकात की। विधायक ने उन्हें किसानों की समस्याओं के बारे में भी जानकारी दी। इस पर सीएम ने तत्काल अधिकारियों को निर्देश दे दिए।
गरौठा विधायक जवाहर राजपूत ने मुख्यमंत्री को बताया कि क्रय केंद्रों पर किसानों द्वारा पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 मई तक निर्धारित की गई है। लॉकडाउन में बद होने के कारण बड़ी संख्या में किसान जनसेवा केंद्रों पर उस अवधि में पंजीकरण नहीं करा सके। रजिस्ट्रेशन न होने से किसानों का गेहूं खरीद केंद्रों पर नहीं लिया जा रहा है। इसकी समयसीमा बढ़ाना जरूरी है। इस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गेहूं बेचने के लिए किसानों के हित में रजिस्ट्रेशन की समय सीमा बढ़ाने के आदेश दे दिए हैं। विधायक ने सीएम से क्रय केंद्रों में दो-दो कांटे लगाकर गेहूं खरीदने की मांग की है। उन्होंने सीएम को बताया कि दो कांटे से तुलाई होने पर 600 से 700 क्विंटल गेहूं की तुलाई हो रही थी लेकिन क्रय केंद्रों से एक कांटे हो गटा दिया गया। अब सिर्फ 300 क्विंटल ही गेहूं तुल पा रहा है। इससे किसानों को क्रय केंद्रों पर गेहूं तुलवाने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कांटा बढ़ाकर सभी किसानों की तुलाई करने के निर्देश दे दिए हैं।