{"_id":"6260536bb97e0854b87de07b","slug":"cloth-merchant-crossing-the-road-dies-due-to-bike-collision-jhansi-news-jhs219083418","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पार कर रहे कपड़ा व्यापारी की बाइक की टक्कर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पार कर रहे कपड़ा व्यापारी की बाइक की टक्कर से मौत
विज्ञापन
झांसी। बबीना थाना इलाके में हुई एक सड़क दुर्घटना में कपड़ा व्यापारी की मौत हो गई। सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से व्यापारी हादसे का शिकार हुआ। इलाज के लिए ग्वालियर ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया।
बबीना के ग्राफ सफा निवासी रमेश चंद्र पाल (55) बिजौली स्थित दीपक गारमेंट के संचालक थे। मंगलवार को वे अपनी दुकान से पैदल चलकर करीब के मेडिकल स्टोर की ओर जा रहे थे। सड़क पार करते समय उन्हें एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक बाइक मौके पर छोड़कर भाग गया। इस दौरान घटनास्थल पर आसपास की भारी भीड़ जमा हो गई।
लोग रमेश को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज लेकर आए। लेकिन हालत गंभीर होने पर यहां से उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने बाइक जब्त कर ली है। गाड़ी के नंबर के जरिये ड्राइवर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
मृतक रमेश चंद्र पाल के दो बेटे दीपक व विकास और एक बेटी अर्चना है। दीपक और अर्चना की शादी हो चुकी है। जबकि, विकास अभी अविवाहित है। दीपक बिजौली में बर्तन की दुकान का संचालक है। रमेश की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।