फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   clon train

क्लोन ट्रेनों से गोवा, अहमदाबाद और यशवंतपुर जाने वाले मुसाफिरों को मिलेगा लाभ

Thu, 17 Sep 2020 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
clon train
clon train
झांसी। ऐसे स्टेशन जहां के लिए यात्री ज्यादा सफर कर रहे हैं और उनको कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। ऐसे स्टेशनों के लिए जिस तरह से ट्रेन चल रही है वैसे ही एक और गाड़ी क्लोन के रूप में चलाई जाएगी। इसमें तीन ट्रेनें झांसी से होकर गुजरेगी। इन ट्रेनों के चलने से अहमदाबाद, यशवंतपुर व गोवा की तरफ जाने वाले मुसाफिरों को राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के बीच रेलवे बोर्ड 21 सितंबर से देश भर में अप और डाउन की 40 क्लोन ट्रेनें चलाने जा रहा है। इन ट्रेनों का चलाने का उद्देश्य वेटिंग लिस्ट को कम करना है, जहां के लिए यात्रियों का ज्यादा ट्रैफिक है। इन ट्रेनों के ठहराव स्टेशन कम होंगे। इसमें तीन ट्रेनें झांसी से होकर गुजरेंगी। इनमें 06523/06524 यशवंतपुर निजामुद्दीन एक्सप्रेस सप्ताह में दो दिन चलेगी। यशवंतपुर से बुधवार व शनिवार तथा निजामुद्दीन से शनिवार व मंगलवार को चलेगी। 09465/09466 अहमदाबाद दरभंगा एक्सप्रेस सप्ताह में एक दिन चलेगी। अहमदाबाद से शनिवार व दरभंगा से सोमवार को चलेगी। इसी तरह 07379/07380 निजामुद्दीन वास्को एक्सप्रेस सप्ताह में एक दिन चलेगी। वास्को से शुक्रवार व निजामुद्दीन से रविवार को चलेगी। उक्त ट्रेनों को क्रमश: यशवंतपुर निजामुद्दीन संपर्क क्रांति, साबरमती एक्सप्रेस व गोवा एक्सप्रेस के विकल्प के रूप में चलाया जाएगा।
विज्ञापन

ये होती है क्लोन ट्रेन
यात्रियों को कंफर्म सीट देने के लिए क्लोन ट्रेन चलाई जा रही है। ये कुल मिलाकर किसी भी एक ट्रेन के साथ अतिरिक्त ट्रेन चलाने जैसा है। यानी अगर किसी ट्रेन में ज्यादा लोग टिकट करवाते हैं तो उसी रूट पर एक अतिरिक्त ट्रेन चलाई जाएगी। ताकि वेटिंग लिस्ट की समस्या खत्म हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed