फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Clear skies, sunshine, increased heat

खुला आसमान, खिली धूप, बढ़ी गर्मी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 01:25 PM IST
विज्ञापन
Clear skies, sunshine, increased heat
झांसी। एक दिन पहले हुई बारिश के बाद सोमवार को आसमान खुला है। धूप खिली होने से गर्मी का ग्राफ बढ़ गया है। अधिकतम तापमान भी 38 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगे के दिनों में गर्मी का ग्राफ बढ़ सकता है। फिर से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव बना हुआ है। नौपता के शुरूआती दो-तीन दिनों के बाद से आए मौसम में यह बदलाव रविवार तक जारी रहा। शाम को बारिश हुई और रात तक ठंडी हवाएं चलीं। हालांकि, मौसम विभाग ने सोमवार से आसमान खुलने और गर्मी बढ़ने का पूर्वानुमान जताया था। हुआ भी वैसा ही। आसमान साफ रहने की वजह से धूप खिल गई। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। उमस भी बढ़ गई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस सप्ताह पारा चढ़ेगा और 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ऐसे में लोगों को फिर से गर्मी और उमस झेलनी पड़ सकती है। हालांकि, बीच-बीच में बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश भी हो सकती है। ये रह सकता है तापमान दिन        अधिकतम पारा मंगलवार        39 बुधवार          41 बृहस्पतिवार     40 शुक्रवार         42 शनिवार         43
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed