फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Cleaning of hands will save from diarrhea to malnutrition

डायरिया से लेकर कुपोषण तक से बचाएगी हाथों की सफाई

Fri, 15 Oct 2021 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Cleaning of hands will save from diarrhea to malnutrition
झांसी। शून्य से पांच साल तक के बच्चों की होने वाली मौतों में 17 प्रतिशत निमोनिया और 13 फीसदी डायरिया की चपेट में आने से होती हैं। हाथों को स्वच्छता रखकर कोरोना ही नहीं, बल्कि अन्य संक्रामक बीमारियों से बचा जा सकता है। हाथों के जरिए मुंह, नाक के रास्ते कई बीमारियां शरीर में प्रवेश कर जाती हैं। लोगों को जागरूक करने के लिए ही 15 अक्तूबर को ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे मनाया जाता है।
विज्ञापन

शुरूआती दिनों में बच्चे डायरिया और निमोनिया की चपेट में कई-कई बार आते हैं। वह इधर-उधर चीजों को छूने के बाद उंगली मुंह में डाल लेते हैं या तो उन्हीं अनदेखी गंदगी से भरे हाथों से कुछ खा-पी लेते हैं। वही डायरिया का प्रमुख कारण बनता है। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि लंबे समय तक डायरिया की चपेट में रहने से बच्चे कुपोषण की भी जद में आ जाते हैं, जो कि उनके पूरे जीवन चक्र को प्रभावित करता है। इसलिए जरूरी है कि बचपन में ही हाथों की सही सफाई की आदत डालें और इसे उनके व्यवहार में शामिल करने की कोशिश करें। ये ध्यान रहे कि मां-बच्चे को छूने व स्तनपान कराने से पहले, खाना बनाने व खाने से पहले, खांसने-छींकने के बाद बीमार व्यक्तियों की देखभाल के बाद साबुन-पानी से 40 सेकेंड तक अच्छी तरह से हाथों को जरूर धुलें। एसीएमओ डॉ. एनके जैन का कहना है कि सांस संबंधी कई बीमारियां हाथों की सही तरीके से सफाई न होने से पैदा होती हैं। गले के संक्रमण का भी बहुत बड़ा कारण यह बनता है।
विज्ञापन

इन हालातों में करें सही से सफाई
- शौच करने के बाद
- खाना बनाने, खाने से पहले
- नवजात को छूने से पहले
- खांसने या छींकने के बाद
- बीमार की देखभाल के बाद
- कूड़ा-कचरा निपटाने के बाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed