फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   cleaning campaign jhansi

सफाई की गति पर अतिक्रमण का ब्रेकर

Thu, 01 Jun 2017 01:10 AM IST
jhansi
jhansi Updated Thu, 01 Jun 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
cleaning campaign jhansi
प्रशासन - फोटो : amar ujala
बारिश में आफत बनने वाले गंदे नालों की सफाई में अवैध कब्जे बाधक हैं। इन्हें हटाने के नाम पर नगर निगम कागजी घोड़े तो खूब दौड़ा रहा है, लेकिन हुआ कुछ नहीं। अभी तो कब्जेदारों की पूरी सूची ही नहीं बनी है। ऐसे में 15 जुलाई तक नालों की सफाई कैसे होगी?
विज्ञापन


शहर में एक मीटर से कम चौड़ाई वाले 162 नाले तथा एक मीटर से अधिक चौड़ाई वाले 42 नाले हैं। नालों की सफाई का काम तेजी से चल रहा है, इसलिए अब तक साठ फीसदी सफाई हो गई है। मेहंदी बाग का नाला, छनियापुरा का नाला, श्री सिद्धेश्वर मंदिर के पास बंसल कॉलोनी का नाला, अलीगोल का नाला, चित्रा चौराहा का नाला, ईदगाह नाला समेत शहर के पुराने और बड़े नालों की सफाई का काम तेजी से चल रहा है। अजय एनक्लेव का नाला, कैलाश रेजीडेंसी का नाला, खुशीपुरा का नाला, मिनर्वा का नाला और नटबली नाला ऐसे हैं, जिनका पानी, हर बरसात में आसपास रहने वालों के घरों में घुस जाता है। पूर्व में यह व्यवस्था थी कि बड़े नाले जेसीबी मशीन से साफ होते थे। लेकिन, अतिक्रमण के कारण नालों की सफाई नहीं हो पाती थी, जिससे जलभराव होता था। लेकिन, अबकी बार सफाई कर्मियों से छोटे और बड़े नाले साफ कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन


नालों पर जहां पर भी अतिक्रमण है, उन स्थानों की सूची तैयार की जा रही है। सफाई हवलदारों से कहा गया है कि अतिक्रमण वाले स्थानों पर लाल रंग से क्रास का निशान बनाएं और उनकी सूची तैयार कर नगर निगम में दें, ताकि अतिक्रमणकारी सूची बद्ध किए जा सकें और उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। वहीं, नालों की सफाई के लिए सभी नालों को तीन जोन में बांट कर 25-25 सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। छोटे नालों की सफाई के लिए दस सर्किल में दस कर्मचारियों के हिसाब से सौ कर्मचारी लगाए गए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन



नहीं उठाई जा रही सिल्ट
नालों की सफाई के बाद सिल्ट उठाने का काम नहीं हो पा रहा है, इससे सिल्ट फिर से नालों में जा रही है। नगर निगम पहली बार नालों की सफाई तली झारकर करा रही है, इसकी वीडियोग्राफी कराई जा रही है तथा फोटो खींचे जा रहे हैं। लेकिन सिल्ट न हटने से पूरी कवायद बेकार हो रही है। अखिल भारतीय स्वच्छकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अशोक प्याल का कहना है कि नाला सफाई के बाद यदि ट्रैक्टर समय पर मिल जाएं तो सिल्ट नालियों में नहीं जाएगी और दुबारा सफाई करने की समस्या नहीं रहेगी। लेकिन, ट्रैक्टर समय पर नहीं मिल पा रहे हैं।

अतिक्रमण हटवाएंगे
नालों की सफाई में अतिक्रमण की समस्या आ रही है। इसकी सूची तैयार हो रही है। अतिक्रमण हटवाया जाएगा, जिससे नालों की पूरी तरह से सफाई हो सके।
- डा. राकेश बाब, नगर स्वास्थ्य अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed