फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   city me banega transport nagar

झांसी में ट्रांसपोर्ट नगर बनाने की कवायद तेज, जाम से मिलेगी मुक्ति

Sun, 13 Jan 2019 02:26 AM IST
Priyesh Mishra अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: Priyesh Mishra Updated Sun, 13 Jan 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
city me banega transport nagar
प्रतीकात्मक तस्वीर
शहर में ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना होगी। इसके लिए पंद्रह दिन के भीतर जमीन तलाश की जाएगी। झांसी विकास प्राधिकरण बोर्ड की बैठक में ये निर्देश मंडलायुक्त कुमुदलता श्रीवास्तव ने दिए। उल्लेखनीय है कि अभी ट्रक खड़े करने के लिए शहर में कोई स्थान निर्धारित नहीं है। ऐसे में गाड़ियां सड़कों के किनारे यहां-वहां खड़ी कर दी जाती हैं, जिससे आवागमन बाधित होता है। ट्रांसपोर्ट नगर बन जाने से लोगों को इस समस्या से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन


जिले में लगभग तीन हजार ट्रक परिवहन विभाग में दर्ज हैं। रोजाना तकरीबन एक हजार ट्रकों का आवागमन होता है। इनमें से ज्यादातर गाड़ियां न्यू रोड के पास, कानपुर रोड पर आरटीओ ऑफिस के आगे, भगवंतपुरा में सड़कों के दोनों ओर खड़ी होती हैं। इसके अलावा कहीं भी खुली जगह मिलने पर ट्रक खड़े कर दिए जाते हैं। इससे आवागमन बाधित होता है।
विज्ञापन


सड़कों पर जाम की स्थिति पैदा होती है। दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। शुक्रवार को रक्सा के पास ऐसे ही एक सड़क किनारे खड़े ट्रक से बाइक टकरा गई थी, जिससे तीन लोग घायल हो गए थे। ट्रकों की पार्किंग की समस्या के समाधान के लिए जेडीए बोर्ड की बैठक में शहर में ट्रांसपोर्ट नगर बनाने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed