फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   citizen face problems with atm

एटीएम ने नहीं निकले रुपये, पीड़ित अब बैंक के लगा रहा चक्कर

Tue, 29 Sep 2020 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
citizen face problems with atm
citizen face problems with atm
झांसी। बैंक एटीएम से रुपये निकालते वक्त बिजली जाने का खामियाजा ग्राहक को भुगतना पड़ रहा है। ग्राहक के ऑनलाइन व बैंक अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी समस्या का हल नहीं निकला है। इस अव्यवस्था के कारण पीड़ित प्रतिदिन बैंक के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

नंदनपुरा क्षेत्र के रस बहार कॉलोनी निवासी आरके शर्मा 23 सितंबर की सुबह 10.35 बजे ध्यानचंद स्टेडियम के सामने स्थित एसबीआई मुख्य शाखा के एटीएम से आठ हजार रुपये निकाल रहे थे। पूरी प्रक्रिया होने के बाद मशीन रुपये निकालने वाली थी, तभी बिजली चली गई। बिजली आने तक वे एटीएम पर ही खड़े रहे। बिजली आने पर वे इंतजार करते रहे कि मशीन रुपये बाहर निकालेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बैलेंस चेक किया तो उसमें आठ हजार रुपये निकले दिख रहे थे। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत बैंक मैनेजर से की। ऑनलाइन भी शिकायत की। उनको 48 घंटे में खाते में रुपये वापस आने का भरोसा दिया गया। लेकिन छह दिन भी उनकेे खाते में रुपये वापस नहीं आ सके हैं। उनका कहना है कि जब बैंक एटीएम सेवा के बदले ग्राहकों से वार्षिक शुल्क लेते हैं तो एटीएम की व्यवस्थाएं सुदृढ़ क्यों नहीं होती हैं? महानगर के अधिकांश एटीएम में इनवर्टर बैटरी की सुविधा नहीं है। अक्सर बिजली जाने पर ग्राहक इसी तरह परेशान होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed