{"_id":"66395d10ddee94ab8809ed04","slug":"cisce-aman-topped-in-10th-yashasvi-topped-in-12th-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-310314-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईएससीई: 10वीं में अमन, 12वीं में यशस्वी ने किया टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआईएससीई: 10वीं में अमन, 12वीं में यशस्वी ने किया टॉप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10वीं में ब्लू बेल्स की काव्या के 98.6, सेंट फ्रांसिस की प्रियांशी के 98.5 फीसदी अंक
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। सीआईएससीई के परीक्षा परिणाम में 10वीं में 98.67 फीसदी अंक लाकर अमन अग्रवाल और 12वीं में 96 प्रतिशत अंकों के साथ यशस्वी भट्ट ने टॉप किया है। दोनों ही आरएलपीएस के विद्यार्थी हैं। वहीं, ब्लू बेल्स पब्लिक स्कूल की काव्या अनुरागी ने 10वीं में 98.6 और सेंट फ्रांसिस की प्रियांशी गुप्ता ने 98.5 फीसदी अंक पाए हैं।
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन का परिणाम सुबह करीब 11 बजे जारी हुआ। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राएं सुबह से ही रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही रिजल्ट वेबसाइट पर अपलोड किया गया, वैसे ही छात्र-छात्राओं की धड़कनें बढ़ने लगीं। स्कूलों में शिक्षक भी अपने यहां के विद्यार्थियों का रोल नंबर डालकर परीक्षा परिणाम देखने लगे। झांसी में हाईस्कूल (आईसीएसई) और इंटरमीडिएट (आईएससी) के परीक्षा परिणाम में आरएलपीएस स्कूल के विद्यार्थी अव्वल रहे हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र-छात्राएं स्कूल भी पहुंचे। यहां पर शिक्षकों ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया। अच्छे अंकों से पास होने वाले मेधावियों को घर पर परिजनों ने मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया।