फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   christmass celebration is in the air

विश्व शांति को जन्में प्रभु यीशु

Mon, 25 Dec 2017 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
अमर उजाला ब्यूराो Updated Mon, 25 Dec 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
christmass celebration is in the air
jhansi news - फोटो : demo
रविवार की रात 12 बजते ही सभी चर्चों के घंटे एक साथ गूंज उठे। इस गूंज ने बताया कि विश्व में शांति और कल्याण के लिए प्रभु यीशु ने धरती पर जन्म ले लिया है। इसके साथ ही चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाएं शुरू हो गई और पवित्र बाइबिल का पाठ हुआ। श्रद्धालुओं ने चरनी में प्रभु यीशु के शिशु रूप के दर्शन किए और एक दूसरे को केक खिलाकर तथा गले मिलकर क्रिसमस की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

सेंट जूड श्राइन को बिजली की रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया। चरनी सजायी गई। चर्च में रात 10 बजे के बाद से प्रभु यीशु के जन्म से जुडे़ गीत कैरोल्स गाये जाने लगे। रात 12 बजते ही चर्च का घंटा गूंज उठा। फादर फ्रेडरिक मेंडोसा के नेतृत्व में पादरियों ने पूजा की। प्रभु यीशु के शिशु रूप को चरनी में रखा । इस अवसर पर फादर फ्रेेडरिक मेंडोसा ने अपने संदेश में कहा कि प्रभु ने गौशाले में जन्म लिया और सभी को संदेश दिया कि आप के लिए मुक्तिदाता का जन्म हुआ है। सभी एक दूसरे को क्षमा कर आपसी झगडे़ को मिटाकर शांति का जीवन की स्थापना करें। यहीं इस पर्व का मूल संदेश है। उन्होंने कहा कि हर मानव के हृदय में प्रभु यीशु का प्रेम बसा रहे। मानव कल्याण से मानव अपना कल्याण करें। इस अवसर पर फादर जोसफ मेंडोसा, फादर डेनिस डिसोजा, फादर अरुल, फादर जॉर्ज, फादर बेन्नी, ब्रदर अल्बर्ट, ब्रदर अशोक  आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इधर खाती बाबा स्थित महागिरजाघर में रात 12 बजे प्रार्थना सभाएं हुई और कैरोल्स गीत गाए गए। बिशप पीटर परापुल्लिल के नेतृत्व में पूजा हुई। इस अवसर पर बिशप ने अपने संदेश में कहा कि प्रभु के जन्मोत्सव को क्रिसमस कहते है। क्रिसमस शांति और उल्लास का पर्व है। सभी अपने जीवन को पहले से और बेहतर बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर सेंट जोंस चर्च में रात 10 बजे से धार्मिक कार्यक्रम शुरू हुआ। 11 बजे मिस्सा बलिदान चढ़ाया गया। फादर सदानंद और फादर जुलियन ने पूजा कार्यक्रम किया। क्रिसमस का केक काटा गया। इस मौके पर फादर सदानंद ने कहा कि प्रभु यीशु ने गरीबों की सहायता के लिए जन्म लिया।

 
बच्चों व जरूरत मंदों को बांटे गिफ्ट
क्रिसमस के उपलक्ष्य में कई समाज सेवी संगठनों की ओर से बच्चों को खिलौने, कपडे़ और अन्य आकर्षक उपहार वितरित किए। उनके साथ क्रिसमस का केक काटा। इस दौरान लोग सांता क्लाज के वेशभूषा में रहे। वहीं क्रिसमस झांकी का जुलूस निकाला। साईं वुमन एंड चिल्ड्रन वेलफेयर सोसायटी की कुलविंदर सिंह, नंदिनी, राधा, अध्यक्षा गुरप्रीत कौर ने मनु विहार स्थित मदर टेरेसा अनाथालय में बच्चों को पढ़ने की कापी किताबें, खिलौने और खाने की सामग्री प्रदान की। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल की नगर शाखा सरिता मित्तल, नगर अध्यक्ष शालिनी गुरुबक्शानी, सारिका मल्होत्रा, ऋतु मल्होत्रा, शिवाली अग्रवाल, अंजू सोनी, आभा, रानी, कविता कंचन, ने सेंटा क्लाज स्पेशल में स्पॉट गेम, हाऊजी आदि ने हिस्सा लिया। वहीं जरूरतमंदों को गर्म कपडे़ वितरित किए। प्रेमनगर नगरा स्थित एमएसए एक्सीलेंस अकादमी द्वारा संचालित लिटिल स्प्राऊटस स्कूल कार्यक्रम में एबीसी चर्च यूथ द्वारा क्रिसमस गीत गाए और पेड़ों को क्रिसमस ट्री का स्वरूप दिया। अंत में सेंटा क्लॉज ने बच्चों को उपहार व गिफ्ट दिए। इस अवसर पर राजेंद्र सिंह यादव, संगीता यादव, योगेंद्र सिंह यादव, भरत सिंह यादव, शैलेंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे। इधर बुंदेलखंड चर्च काउंसिल ऑफ यूसीएनआई की ओर से ख्राइस्ट चर्च एवं इम्मानुएल चर्च ऑफ यूसीएनआई ने क्रिसमस झांकी निकाली। जो खातीबाबा से होकर इलाइट चौराहा आदि क्षेत्रों में भ्रमण कर वापिस खाती बाबा में आकर समाप्त हुई। इस अवसर पर स्टीफन सिंह, पास्टर संदीप ए लाल, क्रिस्टीना सिंह, नवरोज सिंह, ऋतिका सिंह, डेनियल, शिवानी, लवी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed