फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Chouki incharg, si with two police man suspent

दंपती को पीटने वाले चौकी इंचार्ज, दरोगा समेत दो सिपाही निलंबित

Tue, 04 Aug 2020 02:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
Chouki incharg, si with two police man suspent
झांसी। लॉकउाउन के दौरान थाना प्रेमनगर क्षेत्र में बेवजह दंपती को पीटने वाले एक चौकी इंचार्ज, दरोगा व दो सिपाहियों को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है। मामला चार महीने पुराना है। वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जांच चल रही थी। सोमवार को एसएसपी ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते 24 मार्च से लॉकडाउन लगाया गया था। इसमें थाना प्रेमनगर पुलिस ने बच्ची का इलाज करने निकले एक दंपती की पिटाई कर दी थी। इस वीडियो के वायरल होने के बाद तत्कालीन एसएसपी ने जांच के आदेश दिए थे, लेकिन जांच पूरी न होने के कारण कार्रवाई नहीं हो सकी थी। पिछले सोमवार को नए एसएसपी दिनेश कुमार पी ने चार्ज संभाला था। मामला संज्ञान में आने के बाद उन्होंने जांच कराई थी। जांच में मारपीट का मामला सही पाए जाने के बाद सोमवार को एसएसपी ने पुलिया नंबर नौ चौकी इंचार्ज प्रभाकांत साहू, दरोगा राजेश नागर, सिपाही डालसन व राजकुमार को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed